रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस द्वारा युद्ध नशे खिलाफ छेड़ी मुहीम के अधीन जालंधर जिले की पुलिस ने 39 जगहों पर छापामारी करके ईनामी नबालिग आरोपी समेत 40 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी किसी न किसी नशे का धंधा करते थे। पुलिस ने कुल 40 एफआईआरज़ भी दर्ज की हैं।
कमिश्नरेट पुलिस ने 11 जगहों पर छापामारी करके 11 लोगों को गिरफ्तार करके कुल 98.81 ग्राम हैरोइन, 300 नशीली गोलियां, एक किलो चुरा पोस्त और 3900 रुपए ड्रग मनी के बरामद किए हैं।इस मुहीम में खुद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर शामिल थी। इसी तरह जालंधर जालंधर रुरल पुलिस ने 28 जग
हों पर रेड व सर्च अभियान चला कर 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक नबालिग नशा तस्कर भी था जिस पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी था। रूरल पुलिस ने 110 लोगों से पूछताछ भी की। आरोपियों से पांच लाख रुपए ड्रग मनी, 2907 नशीली गोलियां, 200 कैप्सुल और 100 ग्राम हेराइन मिली है।




