रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में 15 साल की नाबालिग लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके मौसा ने भाई-बहन को जालंधर से अपने घर बुलाया, फिर चोरी का आरोप लगा लकड़ी को एक कमरे में बंद कर दिया।
फिर उसने बाहर से दरवाजा बंद किया और लड़की को डंडों से जमकर पीटा। उसकी चीखें सुनकार भाई और मासी पहुंची और गेट खोलने को कहा, लेकिन आरोपी ने गेट नहीं खोला और लड़की को पीटता रहा, दो लोगों को भी उसने अदंर बुला लिया। पुलिस के अनुसार, पीटते-पीटते जब लड़की बेहोश हो गई, तो आरोपी ने दरवाजा खोला, लड़की नग्न हालत में कमरे में पड़ी थी। इसके बाद मौसी ने उसे कपड़े पहनाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी मौसा को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
सिलसिले बार पढ़ें कब क्या हुआ
फोन कर मौसा ने मिलने घर बुलायाः मृतका के भाई सूजल सहोता निवासी जालंधर की शिकायत के अनसार, वह तीन भाई-बहन हैं। मेरी छोटी बहन का नाम लवन्या है, जिसकी उम्र करीब 15 साल थी। वह सैलून में काम करती थी। 15 जुलाई को मेरे मौसा वनीत कुमार उर्फ हनी ने अपने फोन से सुबह करीब 9:36 बजे मुझे फोन किया और कहा कि उसे मुझसे जरूरी बात करनी है। उसने कहा कि तुम अपनी बहन लवन्या को अकेले अपने साथ लेकर आओ।
भाई बहन मौसा के घर अमृतसर पहुंचेः सूजल के अनसार, इस पर वह अपने माता-पिता और बहन लवन्या के दोस्त सूरज को साथ लेकर उसकी कार में सवार होकर अमृतसर पहुंच गया। अमृतसर पहुंचने पर अपने माता-पिता और दोस्त को गाड़ी में ही बैठने के लिए कहा। फिर वह बहन लवन्या को लेकर मौसा वनीत कुमार उर्फ हनी के घर, रूप नगर, अमृतसर पहुंच गया।
कमरे में बंद कर मौसा ने दोनों को पीटाः सूजल ने शिकायत में कहा- मेरे मौसा ने कहा कि लवन्या ने उनके घर से सोने की अंगूठियां चोरी की हैं। इस पर मैंने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद मेरे मौसा ने मेरे और मेरी बहन के साथ मारपीट की, मुझे कमरे से बाहर निकाल दिया और कमरे की कुंडी लगाकर मेरी बहन को पीटना शुरू कर दिया। सूजल ने कहा- इसके बाद मेरे मौसा ने अपने भाई नन्नू को बुला लिया और दोनों ने कमरे के अंदर जाकर मेरी बहन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके कपड़े उतार कर बेरहमी से पीटा। जब वह बेहोश हुई तो फिर जाकर मौसा ने दरवाजा खोला। मासी ने बहन को पकड़े पहनाएं। लवन्या को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।


