Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ

Sponsor: Rozana MailOctober 18, 2026

कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
  • अमेरिका ने पंजाबी युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस को किडनैपिंग की झूठी कहानी में उलझाया, DNA रिपोर्ट ने पकड़ा पति
  • ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत, सोने से पहले नूडल्स खाए थे, बच्चों के साथ लिपटे मिले मां-बाप
  • पंजाब में चुनाव: 27 अक्टूबर को पंजाब आ रही चुनाव आयोग की टीमें, फरवरी में हो सकते है पंजाब में इलेक्शन
  • यूपी-एमपी समेत 14 राज्यों और UT में अपडेट होगी वोटर लिस्ट, SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का आदेश आया
  • बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे
  • 16-17 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च निकालेगी कॉक्रोच जनता पार्टी, व्यापारियों ने सरकार से मंजूरी न देने की लेटर लिखी, बोले- 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में 2 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका
  • कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा, बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»India»देशभर में 240 मैडिसन के सैंपल फेल, इनमें हार्ट, बुखार, हाई बीपी, पेन किलर, उल्टी रोकने समेत रोज इस्तेमाल होने वाली दवाइयां शामिल, पढ़ें किन दवाओं के सैंपल हुए फेल
India

देशभर में 240 मैडिसन के सैंपल फेल, इनमें हार्ट, बुखार, हाई बीपी, पेन किलर, उल्टी रोकने समेत रोज इस्तेमाल होने वाली दवाइयां शामिल, पढ़ें किन दवाओं के सैंपल हुए फेल

Sponsored By: Rozana MailAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश में बनी 82 दवाओं और देशभर की 240 मेडिसिन के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में ये दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। देशभर में फेल हुए कुल सैंपलों में करीब एक तिहाई हिस्सेदारी हिमाचल में बनी दवाओं की है।

फेल हुए 82 सैंपलों में 52 दवाएं अकेले बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) के उद्योगों में बनी हैं। इससे देश के बड़े फार्मा हब BBN में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। फेल दवाओं में हार्ट, बुखार, दर्द, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गैस एसिडिटी, एनीमिया, एलर्जी, त्वचा रोग और उल्टी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। अनजाने में इनके इस्तेमाल से मरीज की मौत भी हो सकती है। विटामिन और कैल्शियम की दवाओं के सैंपल भी फेल हुए है। फेल सैंपलों में टैबलेट के अलावा इंजेक्शन, सिरप, क्रीम और जैल भी शामिल हैं। CDSCO की ओर से जारी जुलाई के ड्रग अलर्ट में शामिल हिमाचल में निर्मित दवाएं बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, पांवटा साहिब, कालाअंब, मोगीनंद, मैहतपुर, बाथू-हरोली, नूरपुर, संसारपुर टैरेस, कुमारहट्टी और सुबाथू स्थित उद्योगों में बनी हैं।

एंटीबायोटिक भी गुणवत्ता जांच में फेल

बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई एंटीबायोटिक दवाएं भी जांच में फेल हुई हैं। इनमें एमोक्सिसिलिन, एमोक्सिसिलिन-पोटेशियम क्लैवुलनेट, सेफिक्सिम, सेफपोडोक्सिम, ऑफ्लॉक्सासिन और एजिथ्रोमाइसिन से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल गले, कान, श्वसन तंत्र, त्वचा और मूत्र मार्ग समेत कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में किया जाता है।

हार्ट, BP और डायबिटीज की दवाएं भी सूची में

हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली क्लोपिडोग्रेल-एस्पिरिन, एटोरवास्टेटिन-क्लोपिडोग्रेल और कार्वेडिलोल के सैंपल भी गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल ब्लड क्लॉट का खतरा कम करने, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने, हाई BP और हृदय रोगों के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाली ग्लिक्लाजाइड समेत कुछ अन्य शुगर की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

क्रीम-जैल में भी खामियां

त्वचा रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली क्रीम व जैल के सैंपल भी फेल हुए हैं। एक बेटामेथासोन वैलेरेट ऑइंटमेंट में सक्रिय दवा की मात्रा 73.7% मिली। वहीं, एक अन्य क्रीम में क्लोरहेक्सिडिन की मात्रा 51.5% पाई गई। कुछ इंजेक्शन भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। कंपाउंड सोडियम लैक्टेट इंजेक्शन के दो अलग-अलग बैच स्टेरिलिटी टेस्ट में फेल हुए। कुछ अन्य इंजेक्शन पीएच, पार्टिकुलेट मैटर, अस्से और क्लैरिटी की जांच में भी असफल रहे।

एनीमिया, कैल्शियम और विटामिन की दवाएं भी फेल

खून की कमी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली फेरस एस्कॉर्बेट और फोलिक एसिड की गोलियों के कई बैच एनएसक्यू यानी नाट ऑफ स्टेंडर्ड क्वालिटी पाए गए हैं। इसके अलावा फोलिक एसिड, कैल्शियम-विटामिन D3, मिथाइलकोबालामिन, जिंक और अन्य विटामिन कॉम्बिनेशन वाली दवाओं के सैंपल भी गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ

Sponsor: Rozana MailOctober 18, 2026

कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

अमेरिका ने पंजाबी युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस को किडनैपिंग की झूठी कहानी में उलझाया, DNA रिपोर्ट ने पकड़ा पति

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,351

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,183

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,639

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,464
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.