रोजाना मेल (अमृतसर): पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा मंगलवार से शुरू हो गई है। बादल गले में तख्ती डाल कर दरबार साहिब के गेट पर बरछा पकड़ कर सेवा दे रहे है। एक घंटे की इस सेवा के बाद उन्होंने कीर्तन सुना जिसके बाद अब वह जूठे बर्तन धोने और जूते साफ करने की सेवा सजा के तौर पर करेंगे। इसके इलाव उनके साथ सुखदेव सिंह ढींढसा भी सेवा कर रहे है जबकि मजीठिया भी बर्तन धो रहे है।
सुखबीर बादल को टायलेट साफ करने की सजा भी सुनाई गई थी लेकिन पैर में चोट लगे होने के कारण उनकी यह सजा माफ कर दी गई। बता दें कि सोमवार को श्री अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल को डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को माफी देने और केस वापिस लेने पर सजा सुनाई गई थी।
Advertisement




