रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है।
मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां इतनी करीब से मारी गईं कि वे झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं। उनके एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, झोटा मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदार अश्वनी कुमार से पूछा कि सुबह यहां से नशा किसने खरीदा और उसे किसने बेचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दुकानदार ने झोटा को गोली मार दी। वारदात के बाद वह मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें झोटा और मेडिकल स्टोर के मालिक के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दुकानदार उन्हें गोली मारता नजर आ रहा है। इसे ही झोटा ने जूतों की माला पहनाकर घुमाया था। घटना की सूचना मिलते ही SSP वैभव चौधरी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोप को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, झोटा के समर्थक उनके घर पर इकट्ठा होने लगे। उन्होंने शहर बंद का ऐलान कर दिया है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में रैली के दौरान 30 सितंबर को पंजाब को ड्रग्स से पूरी तरह मुक्त करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन तय की थी। उनकी इस घोषणा के 13 दिन बाद ही एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या कर दी गई।


