रोजाना मेल (चंडीगढ़): पंजाब की मान सरकार ने नए साल से पंजाबियों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।
मान सरकार ने एक जनवरी से सरकारी दफ्तरों में आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए बड़ा फैंसला लिया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि छह तरह की ऑनलाइन सेवाओं की वेरिफिकेशन से जुड़े प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है। इससे लोगों के सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने बंद होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार रेवन्यू और नगर निगम की 95 सेवाओं को ऑनलाइन करने जा रही है जो पहले ऑफलाइन थी। राजस्व विभाग, नगर निगम, नगर परिषद, बिजली विभाग की सेवाएं ऑनलाइन घर बैठे होंगी। 500 से अधिक सेवा केंद्र में काम करवाने के लिए लोगों को धक्का नहीं खाने पड़ेंगे। इस सिस्टम में पटवारी, पंच, सरपंच, पार्षद और नंबरदारों को भी जोड़ा जाएगा। जैसे कोई व्यक्ति ऑनलाइन सेवाओं के लिए अपलाई करता है तो उसकी जानकारी पटवारी तक पहुंच जाएगी। पटवारी आगे सरपंच, पंच, पार्षद और नंबरदार को भेजेगा।




