रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच गुरुवार दोपहर में हुए टकराव के बाद हालात बिगड़ गए। दोपहर करीब 1 बजे भीड़ जीटी रोड (NH-44) जाम करने बढ़ने लगी। पुलिस की बेरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।

इसके बावजूद लोग नहीं रूके और अंबाला सिटी में जग्गी सिटी सेंटर के बाहर ट्रैक-ट्रॉलियां खड़ी करके जाम कर दिया। अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन और एसपी अजीत शेखावत प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे। शाम 6 बजे तक भी रोड खुलवाया नहीं जा सका। भीड़ की दो मांगें हैं। पहली, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR दर्ज की जाए। दूसरी, मंड पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की रिहाई हो। दरअसल, 7 अगस्त को मंड Y+ सिक्योरिटी के साथ श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे। उसी दौराम विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मंड की गाड़ी ने संगत को टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ व निहंगों ने मंड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और इनोवा गाड़ी तोड़ दी थी।


