रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आंधी-तूफान और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
झोंकों के साथ हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में खुले में रखी हल्की चीजों और पेड़ों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज (5 अक्टूबर) को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार के मुकाबले राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। 4 अक्टूबर को पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
Advertisement


