रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): संगरूर जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने पैदल जा रहे पांच बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय लड़की गंभीर घायल हो गई। उसका थाई टूट गई है।

हादसा लहरागागा के तहत आते गांव बखोरा खुर्द में हुआ। कार बखोरा कलां की तरफ से आ रही थी। जानकारी के अनुसार, बखोरा खुर्द निवासी 12 वर्षीय युद्धवीर, 17 वर्षीय ईशा और तीन अन्य बच्चे गांव में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई बेकाबू कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को लहरागागा के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युद्धवीर को मृत घोषित कर दिया।
Advertisement


