रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स (जूडो क्लस्टर) में जालंधर के थाना भार्गव कैंप में तैनात कांस्टेबल दिनेश भट्टी ने ओपन 2 केटेगरी (110+) में ब्रोंज मेडल जीत कर पंजाब पुलिस के साथ साथ जालंधर पुलिस का नाम रोशन किया।



दिनेश भट्टी ऑन ड्यूटी कई अपराधियों और नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ साथ खेल की भी प्रैक्टिस लगातार करते रहते है। दिनेश भट्टी 2017 में स्पोर्ट्स कोटे में ही पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। दिनेश ने बताया कि वह 2022 तक सेंटर स्पोर्टस पंजाब पुलिस पीएपी रहे और फिर जनरल ड्यूटी करते करते गेम्स को भी जारी रखा। दिनेश भट्टी ने कहा कि भविष्य में भी कड़ी मेहनत करके पंजाब के लिए मेडल जीत कर लाते रहेंगे। उन्होंने इसका श्रेय अपने कोच, सीपी जालंधर, एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया, अन्य सीनियर अधिकारों और थाना भार्गव कैंप के प्रभारी को दिया।


