Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना होने वाले जत्थे के श्रद्धालु आज यानी 31 अक्टूबर अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कार्यालय पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट प्राप्त करते हुए खुशी और उत्साह व्यक्त किया। एसजीपीसी ने पहले ही घोषणा की थी कि 4 नवंबर को जत्था रवाना होगा और 13 नवंबर को भारत लौटेगा। पाकिस्तान सरकार की ओर से लगभग 1800 पासपोर्ट में से 1794 संगतों को वीजे जारी कर दिए गए हैं। पासपोर्ट प्राप्त करने आए श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स में दिन दिहाड़े गन प्वाइंट पर 95 लाख के सोने के गहने और सवा दो लाख रुपए कैश लूटने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों में से गगन भईया की दो बहने और कुशल टुंडा की पत्नी को हिरासत में लिया है। तीनों में से अभी भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है लेकिन कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तीनों की तलाश में रेड कर रही है। पुलिस की जांच में पता लगा कि गगन भईया, कुशल टुंडा और करण तीनों ही मास्टर माइंड है। 13 दिन पहले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में घुल्ले की चक्की पास जुआ लूटने के मामले में तीन लाख देकर राजीनामा  होने की खबर प्रकाशित करने के बाद पुलिस ने लुटेरों पर आनन फ़ानन में केस तो दर्ज कर लिया लेकिन वारदात में शामिल और वर्दी में आए पुलिस मुलाजिम पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एफआईआर में पुलिस मुलाजिम को छोड़ बाकी के सभी आरोपितों के नाम शामिल है जबकि थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने तीन दिन तक पुलिस को अपनी कस्टडी में भी रखा था जिससे पूछताछ के बाद बाकी के युवकों के नाम सामने आए थे। पुलिस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंबा में होटल चलाने वाले चहार बाग निवासी चीनू नाम के व्यक्ति के घर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि चीनू हिमाचल में एक न्यूज पोर्टल चलाता है जिसमें उसने वहां के प्रशासन समेत कई अधिकारियों की फर्जी न्यूज लगाई थी। यही कारण है कि चंबा थाने के प्रभारी खुद रेड करने गई हैं। रेड की पुष्टि थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि तड़के से ही चंबा थाना की पुलिस चीनू के घर रेड करके पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी को लेकर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर व फिल्म एक्टर दिलजीत दोसांझ को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। दरअसल कौन बनेगा करोड़पति शो में दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। इसी को लेकर विवाद हो रहा है। ये एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। सामने आए प्रोमो में दिलजीत अमिताभ बच्चन के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर पन्नू ने कुछ लोगों और पत्रकारों को वॉयस कॉल की है। जिसमें वो दिलजीत को धमकी देता है। उनके बीच क्या बात हुई, ये अभी सामने नहीं आया है। कॉल में पन्नू ने 1984 सिख…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पूर्व मंत्री मोहिंद्र सिंह के.पी. के बेटे रिची के.पी. की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कपड़ा व्यापारी प्रिंस ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस ने प्रिंस को दो दिन के रिमांड पर लिया है। हालांकि प्रिंस ने कोर्ट में जमानत याचिका भी लगा रखी थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था। 13 सितंबर की रात पूर्व सांसद महिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिची की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। केपी की शिकायत पर अर्टिगा चालक प्रिंस समेत ग्रैंड विटारा कार चालक विशु पर तेज रफ्तार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में सोमवार को पंजाब के कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक कारोबारी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा गांव निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है। वे कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे (कनाडा समय अनुसार) रिजव्यू और समिट ड्राइव के कोने पर गाड़ी में बैठे सहसी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सहसी की जान…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के घुल्ले की चक्की इलाके में दिवाली की रात जुआ लूटने वाले एआईजी के गनमैन और जुआरियों में राजीनामा हो गया है। इससे पहले गनमैन पुलिस कर्मी को थाना भार्गव कैंप में तीन दिन तक भी रखा गया था लेकिन अब जुआ लूटने वाले सभी लोगों को क्लीन चिट दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने जुआरियों को लूटी जुए की रकम तीन लाख रुपए की नकदी देकर राजीनामा किया। सूत्रों की माने तो यह राजीनामा एक इंस्पेक्टर की देख रख में हुआ। सूत्रों की माने तो जुआ लूटने वालों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर में लगभग 800 घरों को गिराने के लिए पावरकॉम ने 24 घंटे का समय दिया है। आज कोर्ट में पावरकॉम के अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने के लिए जाएंगे। पावरकॉम का दावा है कि यहां उनकी 65 एकड़ जमीन है। इस पर लोगों का कब्जा है। चौगिट्टी से लद्देवाली फ्लाइओवर के ठीक नीचे ये घर बसे हैं। स्थानीय निवासी सुरजन कौर ने कहा कि 1986 से बिजली बोर्ड के साथ केस चल रहा है। 2 बार हम केस जीत चुके हैं। चौथी पीढ़ी यहां पर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): रिश्वत केस में पकड़े पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी कनेक्शन सामने आया है। भुल्लर के ड्यूटी के दौरान ही करीबन 10 बार दुबई यात्रा पर जाने की चर्चा है। CBI ने भुल्लर का पासपोर्ट अपने कब्जे में लिया हुआ है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की डिटेल जुटाई जा रही है। CBI के आधिकारिक सूत्रों अनुसार अब तक भुल्लर के दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट का पता चला है। इसके अलावा उनके पास लुधियाना में लगभग 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में 20 दुकानों…

Read More