Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल को पार करते समय लोगों की जेब पर वजन पड़ेगा। इस टोल के एक बार फिर रेट बढ़ गए है। 1 अप्रैल से ये रेट लागू हो जाएंगे। अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 15 से 75 रुपए टैक्स की बढ़ौतरी की गई है। कार, जीप, वैन या हल्के वाहनों को 15 रुपए, हल्के कामर्शियल वाहनों को 25 रुपए और बस या ट्रक (2XL) कामर्शियल वाहनों को 45 रुपए ज्यादा देने होंगे। इसके साथ ही निर्माण मशीनरी और मल्टी XL वाहनों को 65 से 75 रुपए अतिरिक्त देंगे होंगे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कुल्लू जिले के मणिकर्ण में पंजाब रोडवेज की बस पर हुए हमले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर ने बस को मणिकर्ण गुरुद्वारे के पीछे खड़ा किया था। तभी बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी जिला मंडी के रहने वाले हैं। घटना 29 मार्च की सुबह 2:40 से 2:45 बजे के बीच की है। बस मणिकर्ण गुरुद्वारे के पीछे खड़ी थी तभी बदमाशों ने बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। पंजाब रोडवेज के ड्राइवर परविंदर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में गुरु नानकपुरा वेस्ट में 9 साल का बच्चा 66 केवी की तारों की चपेट में आ गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। तारों की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था। जिसका इलाज अमृतसर में चल रहा है। बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। जानकारी अनुसार, बच्चा पावरकॉम की जमीन पर खेल रहा था। वह खेलते हुए पार्क के पास आ गया और फिर उसने एक डोर में पत्थर लपेट कर वहां से गुजर रही 66 केवी बिजली की लाइन के तार पर फेंका। इसके बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह की जीरकपुर की महिला से यौन उत्पीड़न करने के मामले में आज मोहाली कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पादरी को दोषी करार दे दिया है। साथ ही पादरी की सजा को लेकर कोर्ट ने 1 अप्रैल की तारीख दी है। 1 अप्रैल को पादरी को सजा सुनाई जाएगी। पादरी बजिंदर चमत्कार के जरिए बीमारियां ठीक होने का दावा करता है। महिला से रेप करने के मामले में नामजद पास्टर बजिंदर सिंह सोमवार को अदालत में पेश हुआ था। उस दिन की पेशी के बाद कोर्ट ने फैसले को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पूर्व पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को लुधियाना का सीपी बनाया गया है। जालंधर से हटा कर उन्हें फिरोजपुर डीआइजी तैनात किया गया था लेकिन वहां से उन्हें लुधियाना भेज दिया गया। आईपीएस स्वपन शर्मा की जगह उनके पर आईपीएस हरमनबीर सिंह को लगाया गया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में मार्च के अंत में दो और सरकारी छुट्टियां आने वाली हैं। राज्य सरकार ने सोमवार (31 मार्च को) अवकाश घोषित किया है। इस दिन ईद उल फितर है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि, 31 मार्च को सोमवार है, जबकि 30 मार्च को रविवार है और इस वजह से लगातार दो छुट्टियां होंगी। ईद पर खुले रहेंगे सरकारी बैंक : हर साल ईद के मौके पर देश में बैंक बंद रहते हैं, लेकिन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सुबह अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। यह एक्शन  तिलक नगर नजदीक नाखा वाले बाग के पास लिया गया। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को गलत ढंग से बनाया गया और उसकी किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसे लेकर निगम निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और मामले में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स मालिक को भी मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर उक्त कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को अवैध रूप से तैयार किया गया। उसका…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गढ़ा रोड़ पर जिस एजेंट के दफ्तर बाहर फ्रॉड होने पर लोगों ने हंगामा किया था उसकी के नजदीक एच नाम के इमिग्रेशन के मोटू पतलू एजेंट भी फ्रॉड करके दफ्तर बंद कर गए है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों एजेंटों की जोड़ी ने अपने स्टाफ की सेलरी भी नहीं दी। धीरे धीरे करके इनसे ठगे लोग भी इकट्ठा होना शुरू हो गए है। हाल ही में इन लोगों ने थाना सात में एक एफआईआर भी कटवा कर खुद का बचाव कर लिया था लेकिन अब इन पर एक्शन जल्द हो सकता है। लोग इकट्ठा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पीपीआर मार्किट में दिन दिहाड़े चार युवकों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवकों को स्थानीय दुकानदारों ने बचाया और चारों हमलावरों को काबू करके उन्हें रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दे दी। दरअसल कोरियर कंपनी के युवक वहां कोरियर देने आए थे कि गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद हो गया। कोरियर देने आए युवकों ने पांच मिनट का समय मांगा लेकिन मार्किट में काम करने वाले चारों युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जैसे ही आसपास के दुकानदारों ने देखा तो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक हैवान ने चार साल की बच्ची के साथ रेप कर डाला। जैसे ही देर रात इलाके के लोगों को पता चला तो रात करीब 12 बजे उसे पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस ने सुबह उसे छोड़ दिया जो काम करने फैक्ट्री भी पहुंचा लेकिन लोगों ने जब उसे काम करते देखा तो उनका गुस्सा फूट गया। लोगों ने आरोपी की जम कर पिटाई की और दोबारा पुलिस हवाले कर दिया। वहीं बच्ची का इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया है। बच्ची प्रवासी…

Read More