Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हाल ही में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के गन कल्चर को लेकर आए बयानों की धज्जियां उड़ा दी गई। शहर की सबसे बदनाम मार्किट पीपीआर मार्किट में बीती देर रात गोलियां चलाई गई। हैरानी की बात है कि रात भर पुलिस को गोलियां चलने का पता ही नहीं लगा और सुबह एक ऑप्टिकल वाला अपनी दुकान खोलने आया तो शटर के बाद शीशे के दरवाजे से गोली आरपार हुई देखी गई। आनन फानन में थाना सात की पुलिस को इस संबंधी सूचना दी गई। हैरानी की बात है कि सुबह 11 बजे जब पुलिस को शिकायत दी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बलूच आर्मी ने पाकिस्तान में यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन को हाइजैक कर लिया। ट्रेन में 500 यात्री सवार थे। बलूच आर्मी ने 120 लोगों को बंधक बना लिया है। एक्शन के लिए मौके पर गई पाक आर्मी के 6 जवानों को मौत के घाट उतार दिया गया है। बलूच आर्मी ने धमकी दी है कि अगर कोई एक्शन लिया तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। पाकिस्तानी मीडिया अनुसार जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला करके ट्रेन के ड्राइवर को घायल करके बलूच आर्मी के जवान ने ट्रेन को हाइजैक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जत्थेदारों को उनके पदों से जत्थेबंदी की बिना राय लिए हटाने के मामले में नाराज चल रही सिख तालमेल कमेटी ने अकाली नेता एवं जत्थेदारों को उनके पदों से हटाने वाली कमेटी के चीफ सेकेट्री कुलवंत सिंह मन्नन का अमन नगर स्थित घेर के बाहर से घेराव कर लिया। घेराव की सूचना मिलते ही मन्नन के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और माहौल तनावपूर्ण बन गईं सिख तालमेल कमेटी के सदस्य मन्नन के घर तक जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बेरीकेट्स लगा कर रोक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर पंजाब के गुरदासपुर में आज किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इसमें 7 किसानों के घायल होने की सूचना है। पुलिस की मदद से जिला प्रशासन की टीम किसानों से जमीन खाली कराने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने किसानों की खड़ी फसल पर मशीन चला दी, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो गई। अपनी फसलों को बचाने के लिए आए किसानों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज किसानों को मौके से खदेड़ दिया। किसानों का आरोप है सरकार से उन्हें जमीनों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के सेक्टर-4/9 के सिंगल रोड पर सेक्टर-4 पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार पोर्श सवार ने रॉन्ग साइड आकर एक्टिवा चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा चकनाचूर हो गई। इसके बाद भी पोर्श ड्राइवर नहीं रुका। उसने एक्टिवा पर जा रही 2 युवतियों को भी टक्कर मारी, जो घायल हो गई हैं। फिर पोर्श सवार ने साइकिल ट्रैक पर लगे स्ट्रीट पोल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने पंजाब के 10 एसएसपी ट्रांसफर किए हैं। हरप्रीत सिंह मंडेर को जालंधर एसएसपी विजिलेंस नियुक्त किया गया है। वह पहले भी जालंधर में सेवाएं दे चुके हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने के बाद जीत की खुशी में रैली निकाल रहे लोगों पर एक समुदाय ने हमला कर दिया। घटना मध्यप्रदेश के महू की है जहां टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे रैली दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई को वांटेड इंटरनेशनल ड्रग तस्कर भिंडर को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी तरनतारन में रह था और वहीं की पुलिस ने ट्रैप लगा कर शाहनाज सिंह उर्फ भिंडर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमेरिका और कनाडा में नशा तस्करी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना था। वह कोलंबिया से अमेरिका-कनाडा नशा सप्लाई करता था। हाल ही में उसके चार साथियों को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से भिंडर पंजाब भाग आया था। पंजाब पुलिस भी लगातार उसकी तलाश में थी। अमेरिका में गिरफ्तार हुए भिंडर के चार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में जम्मू जा रहे टूरिस्टों से भरी बस ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया। यह हादसा आज सुबह-सुबह हुआ। यह हादसा आज सुबह जालंधर के भोगपुर कस्बे के काला बकरा इलाके में हुआ। मृतकों में एक की पहचान बस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली है। गेंद करते हुए वरुण चक्रवेदी ने न्यूजीलैंड की टीम को अपने चक्र में फंसाया तो रोहित की बिग्रेड में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा भी पीछे नहीं रहे। गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के छक्के छुड़ा दिए। कोहली को छोड़ सभी बल्लेबाजों ने भारत को यह जीत हासिल करवाई। दुबई में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 251 रन बनाए। भारत ने 47 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 240 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 29 और श्रेयस अय्यर 48…

Read More