Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में भी यूपी की तरह अपराधियों के घरों में बुलडोजर चलने शुरू हो गए है। हाल ही में पंजाब सरकार ने नशे के केसों की कारवाई पर और जमीनी स्तर पर नशे को खत्म करने के लिए कमेटी का गठन किया था और इसी बीच पटियाला में एक नशा तस्कर महिला के घर बुलडोजर चला दिया गया। नशा तस्कर रिंकी के खिलाफ दस से ज्यादा केस दर्ज हैं। पटियाला के एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रिंकी 2016 से लेकर 2023 तक नशा तस्करी में शामिल थी। उसने सारी प्रॉपर्टी नशा बेच कर बनाई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के आदेशों के बाद पंजाब के दस आईएएस ट्रांसफर कर दिए हैं। वहीं, आदेश दिया गया है कि जिन भी अधिकारियों की स्टेशन अलॉट नहीं किए गए, वे सचिव पर्सोनल विभाग को रिपोर्ट करें। आईएएस विशेष सरंगल को हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट विभाग के अधीन ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, संदीप कुमार को ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और अभिजीत कपलिश को निदेशक, खान और भूविज्ञान विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 45 दिन तक चले महाकुंभ का समापन हो चुका है। हालांकि, आज भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में दुकानें भी लगी हैं। यूपी सरकार ने महाकुंभ में सबसे बड़े सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।  सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संगम पहुंचे। योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने अरैल घाट पर झाड़ू लगाया। सभी ने गंगा के कूड़ा-कचरा निकाला। गंगा की पूजा की। योगी ने गंगा पंडाल में सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर अभी से फोकस देना शुरू कर दिया है। पंजाब में आप सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए हाई पावर कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी वार ऑन ड्रग के तहत बनाई गई है। कमेटी का काम नशे को लेकर की जा रही कारवाई पर नजर रखना होगा। इसके इलावा कमेटी गांव गांव जाकर उनसे बात करेगी ताकि पता लगा सके कि सरकार की मुहिम सही तरीके से चल रही है कि नहीं। जमीनी स्तर पर सारी रिपोर्ट तैयार करके कमेटी उक्त रिपोर्ट सीएम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर ईडी ने लुधियाना और चंडीगढ़ में बड़ी इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी की टीमों ने रेड लीफ इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड, ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट्स और इन्फोविज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और अन्य संबंधित पांच कमर्शियल और रिहायशी संपत्तियों में चेकिंग अभियान चलाया। ये सभी कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की गई। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 19 लाख की नकदी बरामद की गई है। ईडी द्वारा यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई। इस संबंध में शिकायत फॉरेन क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ऑफिस, यूएस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुजरात के सूरत में सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट कही जाने वाली शिव शक्ति मार्किट में भयानक आग गई। आग का गुबार काफी दूर दूर से दिखाई दे रहा है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रशासन ने 800 दुकानें खाली करवा ली है। आग में कई हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग इतनी फैल गई है कि आसपास के बाजार भी बंद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ऊना में टाहलीवाल इंडस्ट्री नजदीक पेट्रोल पंप लूटने वाले दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लुटेरे पंजाबी है जो ड्रग्स एडिक्ट हैं और नशे के लिए ही उन्होंने पेट्रोल पंप से 60 हजार रुपए लूटे थे। आरोपियों ने देर रात 3.15 बजे हथियारों के बल पेट्रोल पंप में लुट की। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गढ़शंकर और बलविंदर सिंह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पंजाब में भी कई केस दर्ज हैं। आरोपियों ने वारदात के तीन घंटे पहले स्विफ्ट कार में रेकी भी की थी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगाता रहा है। इस पर भारत ने कहा- पाकिस्तान एक नाकाम देश है, जो खुद दान के पैसों पर जिंदा रहता है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में इनके प्रतिनिधियों की तरफ से दिए गए भाषणों में पाखंड की बू आती है। यूएन में भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी क्षितिज त्यागी ने जेनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में ये बातें कहीं। क्षितिज त्यागी ने कहा कि हमें इसमें कोई आश्चर्य नहीं होता कि पाकिस्तानी नेता आतंकियों की तरफ से प्रचारित झूठ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने राज्य में चलने वाले सभी शिक्षा बोर्डों और स्कूलों को हिदायत दी है कि उन्हें पंजाबी विषय स्टूडेंट्स को जरूरी विषय के रूप में पढ़ाना होगा। सरकार ने इस संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी की है। इस संबंधी राज्य के एक्ट में प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक, किसी भी 10वीं कक्षा के विद्यार्थी को बिना पंजाबी से पास घोषित नहीं किया जाएगा। जो स्कूल इन नियमों का पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ पंजाब भाषा एक्ट 2008…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू कश्मीर के राजौरी में बुधवार दोपहर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने सुंदरबनी इलाके में घात लगा कर सेना की गाड़ी पर गोलियां चला दी। सेना ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए इलाके को सील कर दिया। एक्स्ट्रा फॉर्स भी मौके पर भेज दो गई है। सात जनवरी को भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था जिसमें तीन पाक आर्मी के थे। उधर पठानकोट के साथ सटे बॉर्डर एरिया को क्रॉस करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के घुसपैठिए को मार गिराया है।

Read More