Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में आज नगर निगम की मीटिंग में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मेयर हरप्रीत कौर बबला के विदेश दौरे को लेकर घेरने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने निगमकर्मियों को सस्पेंड करने के खिलाफ आवाज उठाई। जब मेयर और भाजपा पार्षदों ने उन्हें हंगामा करने से रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में जमकर बहस शुरू हो गई। कांग्रेस पार्षदों को शांत कराने के लिए मेयर बबला ने विदेश दौरे के दौरान मिला अवॉर्ड उन्हें दिखाया। उन्होंने कहा कि आपके शहर को अवॉर्ड मिला है, और आप शहर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सोमवार से होने वाले ऑन लाइन चालान फिलहाल रोक दिए गए हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऑन लाइन चालान करने का डेमो पास कर लिया है लेकिन लोगों के लिए यह एक्टिव नहीं हुआ है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों से मीटिंग की जिसमें तय हुआ कि पुलिस अभी लोगों को और मौका देगी। दरअसल पुलिस अब लोगों को ट्रैफिक नियम और न मानने पर ऑन लाइन चालान के लिए जागरूक करेगी। इसके लिए पुलिस ने शहर में साइन बोर्ड भी लगवा दिए है। एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा सरकार ने भारत में एक्टिव लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। यह गैंग सिर्फ भारत में ही नहीं, कनाडा में भी क्राइम कर रहा है। कनाडा के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर गैरी अनंदसंगरी ने कहा कि हिंसा और आतंक का कनाडा में कोई स्थान नहीं है, विशेष रूप से वे जो किसी विशेष समुदाय को डर के माहौल में रखने के उद्देश्य से किए जाते हैं। इसके चलते लॉरेंस गैंग को कनाडा के क्रिमिनल कोड के तहत आतंकवादी संगठन करार दिया जाता है।अब गैंग की कनाडा में मौजूद किसी भी संपत्ति, वाहन, धन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने एशिया कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने 9वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। रविवार को 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एशिया कप के फाइनल में भारत को 147 रन का टारगेट मिला है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट कर दिया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने चौथे ओवर में 3 विकेट निकाले। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। कुलदीप यादव ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सईम अयूब का विकेट लिया। सईम ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए। अक्षर पटेल ने मोहम्मद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अजनाला में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। उनके साथ चल रही डीएसपी की थार गाड़ी बस से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब सुखबीर बादल राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे। घटना विछोहा गांव में हुआ। इसी दौरान काफिले में चल रही डीएसपी की थार गाड़ी बस से टकरा गई। इसके चलते कार आगे चल रही फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। इसके बाद काफिला रुक गया। सभी उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कारों और बस के पास पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर एयरपोर्ट से गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया गया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। हालांकि फ्लाइट पर चढ़ने से पहले ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल के मुताबिक रूबल सरदार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो रखा था। वह कुख्यात हाशिम गैंग से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस के कहने पर उसे इमिग्रेशन चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और अब उसे दिल्ली वापस ले जाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। ट्रक के नीचे बाइक आने से उसकी दोनों टांगें कट गई हैं। शुक्रवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद जालंधर-अमृतरस हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसकी बाइक को ट्रक के नीच से निकाला। पुलिस ने युवक को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जालंधर पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर से उसके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया गया। सरकार ने वांगचुक पर लेह में दो दिन पहले हुई हिंसा का जिम्मेदार माना था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी गिरफ्तारी किस मामले में हुई है। लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद से लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी है। स्कूल-कॉलेज शनिवार तक बंद हैं। लेह में पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी। इसमें 4 युवाओं की मौत हुई थी। 80 घायल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। सिंगर खान साब इस वक्त कनाडा में शो के लिए गए हैं। मां की मौत की सूचना के बाद उनका शो कैंसिल कर दिया गया है। वह पंजाब लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही मां सलमा प्रवीन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं…

Read More