Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सोमवार रात पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन करके किए अटैक के बाद पीएम मोदी जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। पीएम मोदी का यह अचानक दौरा था । मोदी ने इंडियन आर्मी के जवानों के बीच खड़े होकर उनसे बातचीत की और उत्साह बढ़ाया। जवान भी पीएम मोदी से सेल्फी लेते दिखे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के कुछ समय बाद पाकिस्तान ने फिर से अपनी गंदी औकात का परिचय दे दिया। सीज फायर होने के बावजूद पाकिस्तान ने पंजाब और जम्मू में ड्रोन भेजे। जालंधर के सुरानुस्सी में जो ड्रोन भेजा गया उसने फायरिंग भी की। हालांकि कुछ बड़ा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन आर्मी और जालंधर पुलिस के एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया मौके पर पहुंच गए है। आर्मी जांच कर रही है। धमाके की आवाज काफी दूर से सुनाई गई। वहीं दसूहा में भी लगातार धमाकों की आवाज आई। जम्मू के सांभा में भी पाकिस्तानी ड्रोन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बीच हरियाणा में पुलिस ने 39 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े हैं। ये सभी गैरकानूनी तरीके से हिसार के हांसी में रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में 14 पुरुष, 11 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये तोशाम रोड पर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहे थे। जांच में इनके पास से किसी तरह के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह बॉर्डर क्रॉस करके बांग्लादेश से आए थे। हालांकि इन्होंने यह नहीं बताया कि किसने इन्हें बॉर्डर क्रॉस कराया।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत के बारे में राज्य के लोगों को सतर्क किया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक अलर्ट में पाकिस्तानी साइबर अटैकर्स द्वारा साइबर अटैक करने का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत जारी की गई है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित हैकर्स द्वारा वॉट्सऐप, फेसबुक और ईमेल के माध्यम से भारतीय उपयोगकर्ताओं को टारगेट किया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक फैक्ट्री की छत पर लगी चादर में करंट आने से काम कर रहे 22 साल के अमित के की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि अमित लोहे की चादर छत पर डालने गया थी कि अचानक चादर में करंट आ गया और करंट लगने से अमित छत से नीचे आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम लिखा- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे। विराट कोहली ने 10 मई को BCCI से कहा था कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं। BCCI ने कोहली को अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा था। 11 मई को बोर्ड के एक अधिकारी ने उनसे बात की की थी। विराट कोहली 123 टेस्ट मैच खेले हैं, उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में आदमपुर के पास एक ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान जालंधर के रामामंडी में स्थित सैनिक विहार के रहने वाले तरसेम सिंह के रूप में हुई है। उनके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसे में गलती किसकी थी। साथ ही इस हादसे के पीछे की वजह क्या है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की मलेरकोटला पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है जो भारत की सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। ये जानकारी पाकिस्तान के एक अधिकारी को भेजी जा रही थी, जो दिल्ली में पाक हाई कमीशन (राजनयिक दूतावास) में तैनात है। इन आरोपियों को ऑनलाइन पेमेंट मिल रहा था। वे पैसों के बदले भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। जब पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली तो एक व्यक्ति को पहले पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में दूसरे व्यक्ति का नाम बताया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सुबह से बॉर्डर से लगते राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य दिख रहे हैं। दोनों तरफ से अटैक बंद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेना के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल के साथ साथ आईबी और रॉ के चीफ साथ हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। उधर पंजाब पुलिस ने अमृतसर में आतंकी साजिश को रोकने में सफलता हासिल करते हुए ड्रोन से पाकिस्तान से भेजे गए 972 ग्राम आरडीएक्स, दो हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस, आठ बैटरियां, एक ब्लैक बॉक्स, दो 32 बोर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर एरिया में दोबारा से गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसे में पंजाब के पांच जिलों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। जालंधर प्रशासन ने शहर के कुछ इलाकों की स्ट्रीट लाइट्स बंद कर दी हैं। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, बरनाला, बठिंडा और फिरोजपुर शामिल है। उधर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि यहां धमाकों की आवाजें आ रही है। पाकिस्तान की तरफ से श्री नगर, आरएस पुरा, सांबा, उधमपुर, अखनूर, पुंछ और नौशेरा में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग की गई है।…

Read More