Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में धमाकों की आवाज सुनी गई है। उससे पहले ही शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि एक धमाका कैंट और दूसरा मंड में हुआ है। एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें इंडियन आर्मी मिसाइल को ध्वस्त कर रही है। जालंधर के डीसी ने सभी को अफवाहों से दूर रहने को कहा है। उन्होंने कहा प्रशासन सभी बिंदुओं पर सक्षम है। उधर पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस को तबाह करने के लिए ड्रोन हमले किए लेकिन वह सभी ड्रोन गिरा दिए गए।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क ): डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने नागरिकों से संयम और सोच-समझकर खरीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी को घबराकर आवेग में आकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए। डा. अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए लोगों के साथ खड़ा है। लोगों को किसी भी तरह से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थितियों के दौरान पंजाब सरकार जनता को प्रत्येक प्रकार की सहायता और समर्थन प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जालंधर प्रशासन किसी भी तरह की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज मेल): भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर, कराची, रावलपिंडी समेत 9 शहरों में ड्रोन हमलें किए हैं। यह ड्रोन इजरायली है। इसके इलावा भारत ने पाकिस्तान के तीन HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह कर दिए जो भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने के लिए तीन अलग अलग शहरों पर तैनात किए हुए थे। यह सिस्टम पाकिस्तान ने चीन से लिए थे। वहीं पाक ने 9 ड्रोन गिराने का दावा किया है। कुछ समय पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान के निशाने पर भारतीय फौज के ठिकाने हैं। उधर फिरोजपुर के बॉर्डर पर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में देर रात धमाका हुआ। अमृतसर में भी तीन मिसाइलें मिली है। जालंधर के भोगपुर के पास हुए धमाके के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि, जब जालंधर ग्रामीण पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पता चला कि हाईवे पर खड़े एक ट्रक का टायर फट गया था। इस संबंध में सिटी पुलिस की ओर से तस्वीरें भी जारी की गईं। जालंधर में भी शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। देर रात शहर में करीब 15 मिनट तक बिजली आपूर्ति…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में मॉक ड्रिल की गई। इसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनसीसी कैडेट और स्टूडेंट्स ने भाग लिया। ड्रिल के दौरान बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग के साथ टीमों में चैकिंग की। जालंधर, अमृतसर और मोहाली-लुधियाना सहित पंजाब के शहर सायरन की आवाज से गूंजे। सायरन बजते ही स्कूलों में बच्चे डेस्क के नीचे छिप गए। प्ले ग्राउंड में खेलते बच्चे सेफ जगह ढूंढने के लिए दौड़े। रोपड़ जिले के नंगल में डीएवी स्कूल में पुलिस ने बच्चों को सिविल डिफेंस के तरीके बताए।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत की पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक के दौरान पंजाब के बठिंडा में गेहूं के खेत में प्लेन क्रैश हो गया। यह लड़ाकू विमान है जो पाकिस्तान का बताया गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 9 लोग घायल हुए हैं। मृतक का नाम गोविंद है और वह हरियाणा के चरखी दादरी जिले का रहने वाला है। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वह आबादी से 500 मीटर दूर है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रात 2 बजे बठिंडा में गोनियाना मंडी के अकालियां कलां गांव…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकियों के ठिकानों पर किए हमले में लश्कर-ए – तैयबा के कमांडर हाफिज अब्दुल मलिक की मौत हो गई है। वह मुरीदके के मरकज तैयबा में था। इसके इलावा जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के दस पारिवारिक सदस्यों की मौत हो गई जिनमें चार उसके करीबी थी। इसकी पुष्टि खुद अजहर ने की है। यह ऑपरेशन 25 मिनट का था जिसमें लॉन्च पैड और ट्रेनिंग सेंटर थे। सेना ने कहा कि यही आतंकियों ने सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले की ट्रेनिंग ली थी। सेना ने बहावलपुर की मरकज शुभान अल्लाह को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने लिए बुधवार को शुरू किए ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी मारे गए हैं। पाकिस्तान के सात शहरों में 9 आतंकि यों के ठिकाने टारगेट किए गए। पाकिस्तान के लोग अलग अलग एयरपोर्ट पर इकट्ठा होना शुरू हो गए है लेकिन पाक ने सभी उड़ाने रद्द कर दी है। पाकिस्तान फौज ने सीज फायर की उल्लंघना करते हुए रिहायशी इलाकों में फायरिंग की जिसमें 6 भारतीय नागरिकों के मरने की सूचना है। पाकिस्तान पर कुल 24 मिसाइलें दागी गई है। उधर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भारत हमला…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आतंक के खिलाफ भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। अभी अभी पीओके के 9 ठिकानों पर भारतीय सेना ने मिसाइलें दागी हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर ही आतंकियों के ठिकाने थे। इंडियन आर्मी एयर स्ट्राइक की पुष्टि कर दी है। इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया है। आर्मी का कहना है कि आतंकियों के ठिकाने पहचान के यह हमले किए गए हैं। पहलगाम का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकियों के ठिकाने ही ध्वस्त करने शुरू किए है जबकि जहां पर भारतीय सेना ने कारवाई की…

Read More