Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 18 हजार भारतीयों की देश वापसी होगी। अमेरिकी वेबसाइट ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इनके पास अमेरिका की नागरिकता नहीं है, वहां की नागरिकता हासिल करने के लिए सही कागज दस्तावेज भी नहीं हैं। अमेरिका में पिछले महीने अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) ने करीब 15 लाख लोगों की एक सूची बनाई थी, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। 18 हजार भारतीय इसी सूची का हिस्सा हैं। पंजाबियों में ज्यादा असर पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार वहां अवैध रूप से रह रहे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में एक दर्दनाक हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने माता पिता के साथ बरनाला में चर्च आई हुई थी। चर्च की पार्किंग में जैसे ही बच्ची की मां आगे बढ़ी तो बच्ची भी उसके पीछे भागी और इसी दौरान एक स्कूल की स्कॉर्पियो ने बच्ची को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक बच्ची का नाम जोया है। जोया अपने पिता सूरज और अनुपमा के साथ चर्च आई थी। बरनाला के सेक्रेड हार्ट स्कूल का मैनेजमेंट भी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जालंधर के भोगपुर में चीनी मिल में बनाए जा रहे सीएनजी प्लांट के मसले को लेकर कांग्रेस के एमएलए और प्रशासनिक अधिकारी आमने सामने हो गए। इस दौरान कांग्रेस के आमदपुर सीट से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और एसडीएम आदमपुर विवेक कुमार मोदी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालांकि एसडीएम द्वारा मौके पर विधायक से माफी भी मांगी गई। मगर, मीटिंग में किसी प्रकार का कोई हल नहीं निकल सका। आखिरी में एसडीएम और विधायक मीटिंग छोड़कर चले गए। ये मामला तब बढ़ गया जब विधायक कोटली के नाम लेकर एसडीएम थोड़ा ऊंची…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कहते है कि अपने बच्चों के खातिर मां मौत से भी लड़ सकती है। यह कहावत शिमला में सच देखने को मिली जहां घर के बाहर से तेंदुआ एक पांच साल की बच्ची को उठा कर जंगल की तरफ भाग गया लेकिन बच्ची की चीखें सुन कर मां तेंदुए से ही भिड़ गई जिसके बाद बच्ची को बचा लिया गया। बच्ची घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। वहां पहले से ही तेंदुआ बैठा था। जैसे ही मां तेंदुए से भिड़ी तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। हालांकि, तब तक बच्ची की पीठ और कंधे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दूसरी बार अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने देश से लेकर विदेश तक अमेरिकी नीतियों में कई बड़े बदलाव करने की घोषणा की। उन्होंने थर्ड जेंडर को रद्द करते हुए महिला और पुरुष जेंडर को ही मान्यता देने की बात कही। ट्रंप के रक्षा मंत्री भी चुनावों दौरान कह चुके है कि अमरीकी सेना में महिला और थर्ड जेंडर की भर्ती से सेना कमजोर हुई। ट्रंप ने मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी लगा दी है। अवैध तरीके से अमरीका में घुसने का सिलसिला बंद करने के लिए मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार खड़ी की जाएगी। उसका…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): वित्तीय संकट के बीच पंजाब सरकार के खजाने में 2500 करोड़ रुपए आए हैं। सरकार ने यह पैसा किसी संस्था से लोन लेकर या कोई प्रॉपर्टी बेचकर नहीं कमाया है, बल्कि यह पैसा 7000 फर्मों की IGST रिवर्सल प्रक्रिया से मिला है। जो पहले उचित प्रक्रिया के अभाव में दूसरे राज्यों के पास पड़ा हुआ था। इसके अलावा विभाग उन कंपनियों पर भी नजर रख रहा है। जो किसी न किसी तरह से टैक्स चोरी में लगी हुई हैं। जब राज्य कर विभाग सरकारी खजाने को मजबूत करने के प्रयास कर रहा था, तब यह बात…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के दोमोरिया पुल नजदीक बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार मार कर युवकों की सैलरी और मोबाइल लुट लिए। दो युवाओं में से एक खून से लथपथ है। कुछ घंटे पहले ही डीजीपी ने पंजाब के सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के आदेश दिए थे। जानकारी देते सुबोध पासवान और छोटू ने बताया कि वह कांग्रेस के विधायक बावा हेनरी के दफ्तर नजदीक गत्ते का काम करते है। देर रात घर लौट रहे थे कि दोमोरिया पुल पर उन्हें लुटेरों ने घेर लिया। एक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला किया। इस हमले में एक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कोलकाता के आर.जी. मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 8 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद (मरते दम तक जेल) की सजा सुनाई गई है। सियालदह कोर्ट के जज अनिर्बान दास ने सोमवार सजा सुनाते हुए कहा, ‘यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं है। मौत की सजा नहीं दी सकती।’ कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि वह पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए मुआवजा दे। हालांकि परिवार ने इसे लेने से इनकार कर दिया। फैसला सुनाने से पहले दोपहर 12:30 बजे कोर्ट ने दोषी संजय, CBI और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चरणजीत पूरा में एक दुकानदार ने बर्फी खिलाने का ऑफर देकर 6 माह पहले धोखा देकर हजारों का सामान खरीद कर भागे चोर को पहचान कर  काबू कर लिया।। धीरे धीरे करके हंगामा होता देख अन्य दुकानदार इकट्ठा हुए तो पता लगा कि उसने कई दुकानो से इसी तरह समान चुरा रखा है। आखिरकार पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। आर.एम. अग्रवाल के मालिक ने बताया कि 6 महीने पहले उनके पास एक युवक आया था जिसने खुद को डेरा बाबा मुराद शाह का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 21 जनवरी को किसानों की दिल्ली कूच कॉल रद्द कर दी गई है। कल दिल्ली जाने वाला हाईवे बंद नहीं रहेगा। लोग पहले की तरह दिल्ली की तरफ सड़क से जा सकेंगे सोमवार को किसान मजदूर मोर्चा के सरवन सिंह पंधेर ने इस की पुष्टि की। उन्होंने केंद्र सरकार को 14 फरवरी से पहले मीटिंग करने को कहा। यह मीटिंग चंडीगढ़ नहीं बल्कि दिल्ली में करने की अपील की गई है। किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया था। केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग का न्यौता दिया है।

Read More