Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर की ज्वाइनिंग दौरान विवाद हो गया। यहां डिप्टी मेयर मलकीत सिंह लुभाना और उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति के थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि उस व्यक्ति ने चोरी की थी। लुभाना ने कहा कि पहले भी उनकी जेब से मोबाइल और सामान चोरी हो गया था। दोबारा से वह फिर चोरी करने लगा लेकिन डिप्टी मेयर ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि उस व्यक्ति ने चोरी के लगे आरोपों को गलत बताया है।

Read More

जालंधर में मिट्ठापुर के पास एक खेत से भ्रूण बरामद हुआ है। भ्रूण को आज सुबह ही किसी के द्वारा कपड़े में लपेट कर खेत में फेंका गया है। सबसे पहले शव खेत में चारा काटने आए सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने भ्रूण देखा था। जिसके बाद सुरिंदर सिंह ने गांव के बड़े लोगों को बताया गया। उनके द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल भ्रूण फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर रूरल पुलिस ने 15 घंटों में दूसरा एनकाउंटर करते हुए यूट्यूबर के घर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। देर रात यह एनकाउंटर आदमपुर के पास चूहड़वाल में हुआ जहां आरोपी को पकड़ने जालंधर पुलिस गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोली मार कर काबू कर लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले पुलिस ने हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी हार्दिक कंबोज निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार किया था। आरोपी आईएसआई से संबंधित…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार को आईटीबीटी के आईएसआई देवेंद्र दहिया को कांस्टेबल ने 18 गोलियां मार कर हत्या कर दी। आईएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। आईएसआई ने कॉन्स्टेबल को वर्दी ठीक न होने पर डांट लगाई थी। इस पर कॉन्स्टेबल ने आईएसआई पर अपनी राइफल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर हलालपुर गांव पहुंचा। यहां बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। परिजनों के मुताबिक आईएसआई देवेंद्र सिंह ने कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को वर्दी को लेकर फटकार लगाई थी। इसके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के काला सिंघिया रोड पर एक तेज़रफ्तार कार बेकाबू हो गई। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि वह पलटियां खाते हुए कॉस्मेटिक की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में कार का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया जिसे लोगों ने गाड़ी से बेहद मुश्किल से निकाला और अस्पताल ले गए। दुकान में गाड़ी घुसने से दुकानदार का भी काफी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी डॉन भट्टी की हवा निकाल दी है। पुलिस ने जालंधर में यूट्यूबर के घर हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाले बदमाश को गोली मार दी है। आरोपी हरियाणा के यमुनानगर का है। उसने यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने उसे यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उसे वेपन रिकवरी के लिए ले गई थी। यहां उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश को गोली लगी। बदमाश…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों से निपटने के लिए एक नई स्ट्रेटजी बनाई है। अब सभी जिलों की मैपिंग की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वहां किस तरह की ड्रग्स उपलब्ध हैं और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सभी अधिकारियों को विशेष लक्ष्य दिए जाएंगे, जिनके आधार पर एसएसपी और एसएचओ की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे पहले डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि, सभी विभागों को एक साथ लाकर नशा मुक्ति के विभिन्न चरणों पर काम किया जाएगा। हमारा मुख्य लक्ष्य ड्रग सप्लायर्स पर रहेगा,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): खालिस्तानी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को पंजाब लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंजाब पुलिस की टीम इसके लिए असम पहुंच चुकी है और वहां सभी 7 आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया है। अनुमान है कि आज देर रात या कल सुबह सभी 7 साथी अमृतसर पहुंच जाएंगे। पंजाब सरकार ने इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जारी रखने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह, पप्पलप्रीत सिंह और वरिंदर विक्की को अभी डिब्रूगढ़ जेल में ही रहना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास फ्लाईओवर पर करतार बस सर्विस की एक बस ने थार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिंद्रा कंपनी की थार गाड़ी उसी वक्त मौके पर पलट गई। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। थार में तीन दोस्त सवार थे जिनका बचाव हो गया है। हालांकि मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने थार को सीधा कर साइड पर करवाया और ट्रैफिक दोबारा सुचारु रूप से शुरू करवाया गया। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। क्राइम सीन पर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में मंदिर पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले एक आतंकी को पुलिस ने एनकाउंटर दौरान मार गिराया। दूसरा आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गया है। मारे गए आरोपी की पहचान गुरसिदक उर्फ सिदकी के रूप में हुई जबकि भागने वाले आरोपी का नाम विशाल उर्फ चुई है। सीआईए स्टाफ अमृतसर की पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक के बारे इनपुट मिली थे जिसके बाद पुलिस को सिदकी और विशाल के बारे इनपुट मिले और पुलिस ने राजासांसी में ट्रैप लगा लिया। आरोपी ने पुलिस ने दिख कर गोलियां चला दी जिसके बाद पुलिस…

Read More