Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नगर निगम चुनावों में पूर्व मेयर जगदीश राजा हार गए है। वार्ड नंबर 24 के उम्मीदवार अमित ढल्ल ने जीत हासिल करवा ली है। जगदीश राजा वार्ड नंबर 64 से हारे हैं। वार्ड नंबर 64 से भाजपा के राजीव ढींगरा ने जीत हासिल की है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नगर निगम चुनावों में सबसे पहला रिजल्ट कांग्रेस पार्टी के हक में आया है। वार्ड नंबर 32 के उम्मीदवार बलराज ठाकुर ने जीत हासिल करवा ली है। ठाकुर एक तरफ और बड़े आंकड़ों के फर्क से जीते हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में थानों पर लगातार हो रहे हमलों ने अब राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिया है। देर रात अब गुरदासपुर के बंगा वडाला गांव में पुलिस थाने पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया है। 48 घंटों में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है जबकि बीते 28 दिनों में हैंड ग्रेनेड से हमलों के आंकड़े 8 हो गए हैं। बंगा वडाला में हुए थाने पर हुए हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स ने ली है। देर रात से फोरेंसिक जांच और पुलिस इन्वेस्टिगेशन चल रही है। धमाके की आवाज सुन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): रूस के कजान शहर में शनिवार सुबह अमेरिका के 9/11 जैसा हमला हुआ। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन ने कजान पर 8 ड्रोन अटैक किए। इनमें से 6 अटैक रिहायशी इमारतों पर हुए। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 720 किलोमीटर दूर है। अभी तक हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई ड्रोन इमारतों से टकराते नजर आ रहे हैं। इन हमलों के बाद कजान समेत रूस के दो एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। अमेरिका में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नगर निगम चुनावों में जालंधर में 11 बजे तक 18.14 प्रतिशत वोट डाली जा चुकी है। जिन वोटरों के एमपी इलेक्शन में नए वोट बने थे वह लोग नगर निगम चुनावों में वोट नहीं डाल सके जिन्हें बिना वोट डाले ही वापिस लौटना पड़ा। कारण यह है कि नए वोटरों की लिस्ट अभी तक अपडेट ही नहीं हो पाए हैं। उधर वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र में एक व्यक्ति कांग्रेस को वोट डालने का दबाव बना था था जिसे पुलिस ने बल पूर्वक खदेड़ा। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम है। मतदान दोपहर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब पुलिस को पंजाबी सिंगरों पर हमले होने का इनपुट दिया है। इनपुट मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाबी सिंगर AP ढिल्लो का शो भी है जिसके चलते पंजाब पुलिस यह जानकारी तुरंत चंडीगढ़ पुलिस से भी सांझी कर दी। शनिवार को अब ढिल्लो के शो में दो हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके इलावा भी एपी ढिल्लो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एपी ढिल्लो सलमान खान से भी काम कर चुके है। ढिल्लो के शो में चार डीएसपी और 6 इंस्पेक्टर…

Read More

रोजाना मेल (फगवाड़ा): फगवाड़ा में आज एक दर्दनाक हादसे में ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवक की मौत हो गई। युवक अपनी मां के साथ अमृतसर एयरपोर्ट से लुधियाना घर जा रहा था। इस हादसे में मृतक युवक की मां भी सीरियस है। मृतक की पहचान दिलप्रीत सिंह (28) निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। दिलप्रीत के पिता हरप्रीत सिंह ने बताया कि दिलप्रीत की माँ उसे लेने अमृतसर एयरपोर्ट टैक्सी में गई थी। दिलप्रीत की देर रात फ्लाइट उतरी जिसके बाद उनका बेटा और पत्नी गुरिंदर कौर दोनों लुधियाना लौट रहे थे। जैसे ही उनकी टैक्सी फगवाड़ा में शुगर मिल चौक…

Read More

रोजाना मेल (गुरुग्राम): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। हालांकि उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। चौटाला के निधन के बाद हरियाणा की राजनीति लॉबी में शोक की लहर है। चौटाला भर्ती घोटाले में जेल भी रहे थे।

Read More

रोजाना मेल (जयपुर): जयपुर के अजमेर हाईवे पर एलपीजी से भरे टैंकर फटने से जोरदार धमाका हो गया। इस दौरान 200 मीटर का एरिया आग का गोला बन गया जिसकी चपेट में आने से अब तक सात लोग जिंदा जलने से मारे गए जबकि 35 लोग बुरी तरह से झुलस गए। करीब 40 गाड़िया भी आग की चपेट में आकर राख हो गई हैं। यह हादसा आज सुबह 5.44 बजे हुआ। टैंकर अजमेर से जयपुर जा था था। यूटर्न लेते हुए टैंकर की टक्कर ट्रक से हो गई जिसके बाद धमाका हो गया। 

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 24 से आप के उम्मीदवार अमित ढल्ल के चुनाव लड़ने को लेकर आदेश सुना दिया है। हाईकोर्ट ने अमित ढल्ल को चुनाव लड़ने की इजाजत देकर बड़ी राहत दी है। कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि अमित ढल्ल ने अपनी सजा को चुनावो प्रक्रिया में छिपा कर नामांकन भरा है जिसके बाद कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

Read More