Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (पटियाला): पटियाला में नगर निगम ऑफिस में नामांकन करने आए उम्मीदवारों की कुछ अज्ञात लोग फ़ाइलें छीन कर भाग गए। उस समय उम्मीदवार लाइन में खड़े थे। इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने विरोध जताया। जम कर हंगामा हुआ। आप ने इसे मात्र ड्रामा बताया। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर सभी गेट बंद कर दिए। कांग्रेस की उम्मीदवार महिला ने भी फाइल छीनने का आरोप लगाया। मौके पर बीजेपी नेत्री जय इंद्र कौर पहुंची। बीजेपी के सीनियर नेता ने पटियाला के वार्ड नंबर 48 के उम्मीदवार निखिल काका को किडनैप करने के आरोप…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में आर्मी की गाड़ी के कारण बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा है। जानकारी अनुसार अड्डा किशनगढ़ चौक पर एक एक्टिवा आर्मी की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र करनैल सिंह और तलब पुत्र परमजीत सिंह निवासी रहीमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उन दोनों को जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया तब तक गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई थी और तलब गंभीर रूप से घायल है। मौके पर…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में एक उम्मीदवार को दो दो पार्टियां अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। उम्मीदवार नीरज जस्सल को जहां कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 84 से टिकट दी तो आम आदमी पार्टी ने नीरज जस्सल को वार्ड नंबर 82 से टिकट दे दी। अब यह गलती है या कुछ और यह बात दोनों पार्टियां अपना पक्ष रख कर सामने ला सकती हैं।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): कांग्रेस के उम्मीदवारों की भी पहली लिस्ट जारी हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वार्ड नंबर 69 में से फ्रूट कारोबारी आशु सचदेवा की पत्नी अंजू सचदेवा को भी टिकट मिल गई है।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): आम आदमी पार्टी ने अपनी नई लिस्ट जारी की है जिसमें कुछ के नाम काटे गए हैं और कुछ नए नाम शामिल किए गए हैं।

Read More

रोजाना मेल (चंडीगढ़): मान सरकार ने 2025 में होने वाली छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में दर्ज छुट्टियों के दौरान सरकारी दफ्तर, नगर निगम, स्कूल, कॉलेज, प्रशासनिक ऑफिस, और अन्य सरकारी विभाग बंद रहेंगे। सरकार ने इस बात की भी पुष्टि की है कि गुरुपर्व के मद्देनजर जिलों के डीसी नगर कीर्तन समेत अन्य प्रोग्राम के लिए आधे दिन की छुट्टी से लेकर पूरे दिन की छुट्टी का भी ऐलान कर सकते हैं।

Read More

रोजाना मेल (पटियाला): बीजेपी उम्मीदवार को उठा कर थाने में ले जा चुनाव न लड़ने की धमकियां देने वाले एसएचओ खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने पटियाला के थाने घनौर के एसएचओ खिलाफ डीजीपी को पत्र लिख कर ट्रांसफर की मांग की है। उम्मीदवार गौतम सूद का कहना है कि एसएचओ ने यह काम आम आदमी पार्टी के नेताओं के कहने पर किया है। बीजेपी द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि निष्पक्ष चुनावों के स्थापित मानदंडों की घोर उल्लंघना है। ऐसे में एसएचओ को तुरंत ट्रांसफर किया जाए। 

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): आम आदमी पार्टी ने जालंधर में अपने 72 वार्ड के उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। अभी कुछ और वार्ड जिनके नाम इस लिस्ट में नहीं है उनके भी नाम कुछ समय में घोषित हो सकते है। चर्चा है कि वार्ड नंबर 69 के पूर्व पार्षद का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम में हुए फ्रॉड में आने के बाद पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती जिसके चलते वार्ड नंबर 69 पर ज्यादा विचार विमर्श किया जा रहा है।

Read More

रोजाना मेल (चंडीगढ़): पंजाब के प्लेवे स्कूलों को लेकर मान सरकार ने बड़े फैंसले लेकर आदेश जारी किए है। चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्लेवे स्कूलों में एडमिशन के लिए बच्चों की स्क्रीनिंग टेस्ट और पेरेंट्स इंटरव्यू नहीं होगी। इसके इलावा बच्चों के टिफिन में जंक फूड नहीं आएगा और न ही स्कूलों के आसपास जंक फूड बिकेगा। विभाग स्कूलों की मॉनिटरिंग करेगा ताकि चेकिंग होती रही। डॉ. बलजीत कौर ने पेरेंट्स से यह भी अपील की है कि पेरेंट्स एडमिशन से पहले चेक कर लें कि स्कूल रजिस्ट्रर भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम में हुए घोटाले को लेकर विजिलेंस की जांच में कुछ और मकान सामने आएं है। इन मकानों पर भी गलत ढंग से फंड जारी करवा दिए थे। जल्द ही विजिलेंस अपनी जांच के बाद पूर्व आजाद पार्षद को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है। जो मकान हाल ही में सामने आए है वह न्यू गोपाल नगर, प्रभात नगर (गाजी गुल्ला) और किशनपुरा इलाकों के है। अगर पूर्व पार्षद अपना पक्ष रखना चाहता है तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा। गौरतलब है कि शहर के पूर्व आजाद पार्षद ने प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत…

Read More