Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (जालंधर): पंजाब सरकार ने साल 2025- 2026 की नई आबकारी नीति की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए वित्त विभाग ने शराब की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है जिसमें बाद पंजाब में 10 प्रतिशत तक विदेशी और देसी शराब की कीमतें बढ़ सकती है। पंजाब सरकार ने इस वर्ष 10,350 करोड़ रुपए का राजस्व करने के टारगेट रखा था जिसमें से 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पंजाब सरकार ने अभी तक शराब के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि पिछली बार शराब के दाम कम किए गए…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का फेसबुक पेज एक ही दिन में दो बार हैक कर लिया गया। हैकर ने एसआई का पेज हैक करके उसमें अश्लील वीडियो और सामग्री पोस्ट कर दी। हैरानी की बात है कि एसआई के पेज को फॉलो करने वाले लोग उन विडियोज और सामग्री को भी लाइक कर रहे है। महिला सब इंस्पेक्टर के पेज को 332 हजार फॉलोवर्स है। 22 हजार लोगों ने पेज को लाइक किया है। महिला सब इंस्पेक्टर जालंधर के रूरल पुलिस डिपार्टमेंट में है जो लोगों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक करती रहती है। इससे…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में आप का मेयर बनना तय है। रोजाना मेल के आंकड़ों अनुसार शहर के कुछ कांग्रेस पार्टी के पार्षद सीट जीत सकते हैं। बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को खड़ा किया उन्हें इलाके के लोग जानते तक नहीं और न ही वह कभी उन लोगों के संपर्क में आए। इससे पहले रोजाना मेल न्यूज बीजेपी में पड़ी दरार को उजागर कर चुकी है जिसमें एक प्रधान अपनी ही बीजेपी पार्टी का नुकसान कर रहा है।  उधर आप के एक विधायक द्वारा रिश्तेदार की टिकट पर जोदोजद ज़ारी है।सूत्रों अनुसार जगदीश राजा की मेयर की कुर्सी तय है…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर निगम चुनावों को लेकर बीजेपी ने लिस्ट जारी कर दी है। 85 वार्ड पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए है। हालांकि भाजपा ने 85 वार्डों से 6 वार्ड मिस किए है जिनके उम्मीदवार घोषित करने बाकी है। इन्हीं 6 वार्डों में बीजेपी अच्छे उम्मीदवार की खोज कर रही है।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): निगम चुनाव सिर पर है। जहां आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं को अपनी पार्टी ज्वाइन करवा के मजबूत हो रही है वहीं दूसरी और बीजेपी साजिश के पंडाल में फंसी हुई है। शहर की बीजेपी पार्टी की बात करें तो लोकल प्रधान खुद की कुर्सी बचाने के खातिर सीनियर नेता के. डी भंडारी, मनोरंजन कालिया और राकेश राठौर खिलाफ साजिशे रच रहा है। इसी प्रधान के कारण हाल ही में पार्टी से 6 कार्यकर्ता निकाले गए जो काफी समय से पार्टी से जुड़े हुए थे। एक गलत आरोप ने उन्हें पार्टी का…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): शहर के बस्ती बावा खेल इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे चौकी फतेहपुर (थाना सदर) के इंचार्ज विक्टर मसीह को एक स्मगलर ने घेर लिया। चौकी इंचार्ज एक गाड़ी की तलाशी लेना चाहते थे लेकिन इसी दौरान स्मगलर सोनू सिलेंडर ने चौकी इंचार्ज विक्टर मसीह से बहस शुरू कर दी जिसके बाद उसने चौकी इंचार्ज को अंडे की रेहड़ी वालों से पैसे लेने, उससे खुद से लाखों रुपए लेने और अन्य अपने रिश्तेदारों से भी रिश्वत लेने के आरोप लगाकर सरेराह बेइज्जत किया। माहौल इतना गरमा गया कि स्थानीय लोग भी चौकी इंचार्ज मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। हालांकि…

Read More

रोजाना मेल (सुल्तानपुर लोधी): गलती से मोबाइल पर भेजे एक लिंक को खोलने के बाद कैंसर पीड़ित महिला के बैंक खाते से 7.95 लाख रुपए निकल गए। महिला ने अपने इलाज के लिए इन पैसों को रिश्तेदारों से मंगवाए थे जिसने अपना इलाज करवाना था। लेकिन साइबर ठगों ने सारे पैसे निकाल लिए जिसके बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मामला सुल्तानपुर लोधी के गांव सद्दुवाल का है। जगजीत सिंह सोने में बताया उसका बैंक खाता पत्नी लवप्रीत के साथ सांझा है। वह सुल्तानपुर से दीपेवाल अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में ही उसे मैसेज आया…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): शहर में नगर निगम के चुनावों की तारीख की घोषणा होने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार बड़े दाव लगा रही है। कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुणा अरोड़ा ने भी आप ज्वाइन कर ली है। उन्हें पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा और दीपक बाली ने पार्टी ज्वाइन करवाई। वह काफी लंबे समय से आप के नेताओं के संपर्क में थी। अरुणा अरोड़ा का बेटा अंशुल अरोड़ा को भी आप में शामिल कर लिया है। इससे पहले पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी भी आप में शामिल हुए थे। दूसरी और बीजेपी से निलंबित किए कार्यकर्ताओं ने आप का…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर के ब्लटर्न पार्क में लेब्रा फीमेल डॉग का खून से लथपथ शव मिला है। डॉग के पेट में टांके लगे हुए थे और उसके दांत भी टूटे थे। जब लोगों ने डॉग का शव देखा तो डॉग लवर्स उर अन्य एनजीओ को बुलाया गया। डॉग लवर्स ने बताया कि लेब्रा डॉग पालतू था जिसके गले में पट्टा है और नया कंबल भी उसके नीचे बिछा रखा है। उन्होंने कहा कि डॉग के बच्चे होने के शक में उसका ऑपरेट किया गया था लेकिन बच्चे न निकलने या फिर मरे हुए निकलने से मालिक ने डॉग के टांके…

Read More

रोजाना मेल (लुधियाना): पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आई है। यहां एक दो दिन पहली ब्याही नवविवाहिता ने चुन्नी से फंदा लगा कर जान दे दी। वह अभी मायके से फेरे की रस्म अदा करके ससुराल लौटी थी। मृतका की पहचान आरती (18) के रूप में हुई है। टिब्बा रोड़ पर शिव शंकर कॉलोनी में तारिश की आरती के साथ दो दिन पहले ही शादी हुई थी। आरती सोमवार रात फेरा डाल कर वापिस आ गई थी लेकिन देर रात उसने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। परिवार ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से नहीं खुलने पर रोशनदार…

Read More