Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। वे कोरोना दौर से ये गेम खेल रही थीं। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया। हालांकि, परिवार वाले…

Read More

जालंधर पुलिस ने गोल्डी बराड़ के शूटर्स का एनकाउंटर करके दोनों को काबू कर लिया। इस दौरान शूटर्स और पुलिस टीम में भारी गोलाबारी भी हुई। दो शूटर्स में एक को गोली मार काबू किया जबकि दूसरा भागने के चक्कर में घायल हो गया। जानकारी अनुसार गोल्डी बराड़ के नाम से मनीष बख्शी उर्फ मन्नू पुत्र  अश्वनी कुमार निवासी नकोदर शहर जो बख्शी ट्रैवल कंपनी और बी.बी. स्कूल ऑफ आईईएलटीएस के मालिक हैं से फरौती की मांग की थी। उन्हें विदेशी मोबाइल नंबरों से धमकी भरे कॉल भी आए जिसमें कॉल करने वालों ने खुद को गोल्डी बराड़ और रोहित…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के नामदेव चौक के पास सेखों होटल के नजदीक कुछ नकाबपोश युवकों ने बुजुर्ग नंबरदार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। नंबरदार  की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह नंबरदार ने कहा कि उनका विदेश से फोन आया था और वह बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया गया। हमलावर बुजुर्ग पर लड़कियों को छेड़ने का आरोप लगा रहे था। बुजुर्ग ने कहा कि घटनास्थल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तीन युवकों ने कनाडा में एक घर पर फायरिंग की। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फिरौती के लिए एक घर पर गोलियां चलाईं। सरे पुलिस ने आरोपियों की फोटो भी जारी की है। इनमें से एक आरोपी की आंख के नीचे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी भागने लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया और उनकी राइडिंग व्हीकल को गिराकर पकड़ लिया। लेकिन उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान एक आरोपी को चोट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पटियाला की नाभा जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने बाहर आते ही समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मूंछों को ताव दिया। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं। इस दौरान मजीठिया ने कहा कि धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु गोविंद सिंह महाराज का। गुरु साहिब की अपार कृपा। जितना सरकार ने दबाया, उतनी ताकत मिली। दिल्ली हुक्मराना के साथ ईंट से ईंट टकरानी है। मुझे इस बात की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि जिन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर पठानकोट रोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में दो एक्टिवा सवार चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी फिर एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मुकेरिया शुगर मिल के पास देर रात हुआ। दो स्कूटियों पर सवार चार युवक घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही स्कूटियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर केवल मलबे के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ट्रंप के टैरिफ घटने के बाद आज  सेंसेक्स में 2500 अंक या 3% की तेजी है। ये 84,200 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 750 अंक या 3% की तेजी है। ये 25,850 पर पहुंच गया है। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा है। रियल्टी, ऑटो और IT शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4% की तेजी है। निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3% की तेजी है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के सोढल फाटक पर एक पत्रकार ने ट्रेन आगे कूद कर जान दे दी। मृतक की पहचान शिव भल्ला के रूप में हुई है। सुसाइड के अभी कारण पता नहीं लग सके है। उससे वीर सवेरा नाम की प्रेस का कार्ड भी मिला है। मौके पर जीआरपी पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है। जैसे ही शिव ने ट्रेन आगे कूद कर जान दी तब ट्रेन भी रोकनी पड़ी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आज (2 फरवरी को) सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। ये जानकारी पार्टी के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने दी। मजीठिया करीब 7 महीने से आय से अधिक संपत्ति के मामले में नाभा जेल में बंद हैं। वहीं आज डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों उनसे मिलने नाभा जेल पहुंचे। इस दौरान पहली बार डेरा ब्यास प्रमुख ने वहां पहुंचे पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सब गलत है। अंदर की जो बातें…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को लेकर चल रहा विरोध तेज हो गया है। इसे लेकर सोमवार को किसान यूनिययन सिद्धूपुर के लोग अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर धरना लगाने पहुंचे। धरना देने से पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सोफी पिंड में रोड पर धरना लगा दिया। इससे गांवों को जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया और जाम लग गया। किसान यूनियन के नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि प्लांट को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए स्थानीय लोगों, किसानों और…

Read More