Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पीपीआर मार्किट में दिन दिहाड़े चार युवकों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवकों को स्थानीय दुकानदारों ने बचाया और चारों हमलावरों को काबू करके उन्हें रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दे दी। दरअसल कोरियर कंपनी के युवक वहां कोरियर देने आए थे कि गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद हो गया। कोरियर देने आए युवकों ने पांच मिनट का समय मांगा लेकिन मार्किट में काम करने वाले चारों युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जैसे ही आसपास के दुकानदारों ने देखा तो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक हैवान ने चार साल की बच्ची के साथ रेप कर डाला। जैसे ही देर रात इलाके के लोगों को पता चला तो रात करीब 12 बजे उसे पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस ने सुबह उसे छोड़ दिया जो काम करने फैक्ट्री भी पहुंचा लेकिन लोगों ने जब उसे काम करते देखा तो उनका गुस्सा फूट गया। लोगों ने आरोपी की जम कर पिटाई की और दोबारा पुलिस हवाले कर दिया। वहीं बच्ची का इलाके के लोगों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया है। बच्ची प्रवासी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लांबड़ा में वीरवार सुबह नकोदर जा रहे चार दोस्तों की एक्टिवा बैक हो रहे ट्राले से जा टकराई। इस हादसे में दो नाबालिग युवकों की मौत हो गई जबकि दो नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दोनों युवक कोमा में बताए जा रहे है। राहगीरों की माने तो युवकों की एक्टिवा काफी स्पीड में थी जबकि ट्राला काफी धीरे से एक ढाबे की पार्किंग से बैक होकर सड़क पर चढ़ था था। चारों युवक जालंधर के बस्ती दानिशमंदा के है जो सुबह सात बजे नकोदर माथा टेकने के लिए निकले थे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर के पीछे पड़ते डेरा शाह सिकंदर में एक 73 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान शिव कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बुजुग यहां लेबर का काम करता था और अकेला रहता था। लोगों की माने तो वह डिप्रेशन का शिकार हो चुका था जिसके कारण उसने पहले शराब पी और बाद में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी सरकार का चौथा बजट पेश किया। उन्होंने ‘मेरा पंजाब, बदलता पंजाब’ थीम पर ₹2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है। बजट में महिलाओं को 1,100 रुपए देने का ऐलान नहीं किया गया। चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी गारंटी दी थी। बजट में सरकार का फोकस नशे पर रहा। ₹150 करोड़ रुपए से सरकार ड्रग जनगणना कराएगी, इसका मतलब पंजाब में कितने लोग नशा कर रहे हैं, उनकी गिनती की जाएगी। सेहत बीमा कवर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पांच एसएचओ और इचार्ज बदल लिए है। सीपी का पद संभालते हुए एक बार में यह पहली बार पांच एसएचओ और इंचार्ज बदले गए है। संदीप कौर को इंचार्ज सीपी ऑफिस, संजीव कुमार सुरी को थाना भार्गव कैंप से बदल कर सदर थाने भेजा गया है। क्राइम सेल के इंचार्ज रविंदर कुमार को थाना आठ का प्रभारी लगाया गया है। सरबजीत सिंह को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक इंचार्ज और गुलशन कुमार को सिक्योरिटी ब्रांच इंचार्ज तैनात किया गया है। आने वाले दिनों में अन्य थानों के प्रभारी भी बदले जा सकते हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मंगलवार को सेहत विभाग और  पुलिस ने नागरा फाटक नजदीक स्थित चौधरी मेडिसिन सेंटर पर छापेमारी की। मेडिकल शॉप में से सर्च दौरान नशीली दवाइयां मिली है। पूछताछ में पता लगा कि दुकान मालिक उक्त दवाइयां दिलकुशा मार्किट स्थित करण फार्मा से लेकर आया था। पुलिस और सेहत विभाग की टीम करण फार्मा भी पहुंची जहां उन्हें कुछ नहीं मिला। टीम द्वारा दुकान से कुछ रिकॉर्ड जब्त किया गया है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि चौधरी मेडिसिन सेंटर में से 17 नशीली दवाइयां मिली है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के रायपुर रसूलपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत में हो गई। जैसे ही परिवार ने व्यक्ति का शव देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है जो रायपुर रसूलपुर का ही रहने वाला था। आरोप है कि सरबजीत के भाई ने उसकी हत्या की है। फिलहाल यह आरोप सच है या झूठ, जांच का हिस्सा है। हत्या के आरोपों के बीच थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पारिवारिक सदस्यों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी है। पुलिस ने मामले की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीपेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है। केंद्र सरकार से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज तो मिलेगा ही। साथ ही दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी ओर से 5 लाख…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर के बीचों बीच अब दुकानें सुरक्षित नहीं रही। चोरों ने बस्ती अड्डा चौक पर एक कॉस्मेटिक और जरनल स्टोर का शटर उखाड़ कर हजारों का कैश चुरा कर भाग गए। दुकान मालिक का दावा है कि चोर बाइक पर आए थे। दो चोर पहले तो शटर उखाड़ने में कामयाब नहीं हो पाए जिसके बाद वह दोबारा हथियार लेकर आए और वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी इस दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है जो अभी तक ट्रेस नहीं हुई।

Read More