Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (जालंधर): आईपीएल मेगा नीलामी में 577 खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर है, जिसमें 366 भारतीय, जबकि 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। तीन खिलाड़ी एसोसिएट टीमों से हैं, जिसमें अमेरिकी क्रिकेटर अली खान, उन्मुक्त चंद और स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मक्मलेन का नाम शामिल है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स है और नीलामी के दौरान 204 खिलाड़ियों के चयन होने की संभावना है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनको खरीदने के लिए 6 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। हालांकि हैदराबाद ने 18 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई लेकिन…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): अमृतसर के थाना अजनाला के बाद अब जालंधर के थाना आठ को घेरा गया है। यह घेराव बसपा द्वारा किया गया है जिन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए है कि पुलिस ने पीड़ित पर ही केस दर्ज कर लिया और उनकी सुनवाई नहीं हो रही। खबर लिखे जाने तक बसपा का धरना जारी था और पुलिस खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। 

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर के टांडा फाटक के नजदीक 24 वर्षीय युवक का दो टुकड़ों में कटा शव मिला है। युवक ने एक ट्रेन के आगे खुद कर जान दे दी जिसकी पहचान छोटू सिंह निवासी झारखंड के रूप में हुई है। युवक ट्रेन के आगे ही लेट गया था जिसके कारण उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

Read More

रोजाना मेल (फिरोजपुर): फिरोजपुर के गांव हजारा में पति पत्नी का मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने तैश में आकर पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गया।मृतका की पहचान मनजीत कौर के रूप में हुई है। मनजीत और उसके पति सुखविंदर सिंह के दो बच्चे भी है। पति पत्नी में मामूली झगड़े पंचायत तक भी पहुंचे लेकिन हर बार राजीनामा हो जाता था। रविवार को दोनों में फिर से विवाद हुआ जिसके बाद सुखविंदर ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी और ससुर…

Read More

रोजाना मेल (अमृतसर): अमृतसर के रूरल इलाके में आने वाले थाना अजनाला को धमाके से उड़ाने की कोशिश की गई है। थाने के बाहर से बरामद हुई बमनुमा वस्तु आईईडी निकली है जिसे टेप से बांध कर रखा गया था। बम निरोधक दस्ते ने आई ई डी अपने कब्जे में ले लिया है और पूरा इलाका सील के बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात पौने दस बजे बाइक सवार युवक बोरियां फैंक कर गए थे। फिलहाल डीएसपी गुरबिंदर सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही बरामद हुए बमनुमा वस्तु…

Read More

रोजाना मेल (अमृतसर): अमृतसर के अजनाला थाने में बमनुमा वस्तु मिलने के बाद पुलिस ने रोड़ बंद कर दी है। इलाके में दहशत है। यह संदिग्ध बोरियां थाने के बिल्कुल नजदीक मिली। दरअसल 2023 में इसी अजनाला थाने में अमृतपाल सिंह का विवाद हुआ था जिसके कारण हर एक  संदिग्ध वस्तु को पुलिस नजरअंदाज नहीं करना चाहती। फिलहाल मौके पर एक्सपर्ट पहुंच चुके है। यह मात्र दहशत फैलाने के लिए रखी गई थी या फिर अंदर बमनुमा वस्तु है यह जांच के बाद ही पता लगेगी। 

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): खिंगरा गेट के बाहर गोली मार कर मौत के घाट उतारे गए बादशाह मर्डर केस में साजन सहोता ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिखा कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में मुख्य आरोपी मनू ढिल्लो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि पैसों के लेनदेन के चलते मनू ढिल्लो ने बादशाह पर गोली चला दी थी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में एक एनआरआई के घर के पिस्टल और 25 गोलियां चोरी होने के बाद पुलिस अलर्ट है। चोर इसके इलावा अमेरिकन डॉलर सोने के गहने आदि सब ले गए। जैसे ही मामला पुलिस के ध्यान में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करनी शुरू कर दी गई थी। जानकारी देते ललित महाजन निवासी गोपाल नगर ने बताया कि उसका दोस्त लंबे समय से उस में रह रहा है और वह ही कोठी में साफ सफाई का ध्यान रखता है। उसने कहा कि गत दिन वह जब कोठी में आया तो ताले टूटे थे और…

Read More

रोजाना मेल (लुधियाना): शिव सेना नेता हरकीरत खुराना के घर पेट्रोल बंब फेंकने वाले फरार आरोपी को काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी बाबा का भेष बना कर धार्मिक स्थानों में छिप रहा था जिसे लुधियाना के लाडोवाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान लवप्रीत उर्फ मोनू के रूप में हुई है। आरोपी ने रवींद्र पाल सिंह और अनिल के साथ मिल कर दो नवंबर को पेट्रोल बंब से हमला किया था। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को काबू करके जेल भेज चुकी है। पुलिस का दावा ही कि मोनू बाबा…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर):  जालंधर के भोगपुर में पचरंगा अड्डे के पास जम्मू जा रही सवारियों से भरी बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के अन्दर सो रहे दिनेश शर्मा की मौत हो गई जबकि बस ड्राइवर और अन्य सवारियों भी घायल हो गई। दिनेश दिल्ली से जम्मू अपने घर जा रहा था। हादसा किस वाहन से हुआ फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है। हादसे के समय बस में 25 के करीब सवारियां बैठी थी और ज्यादातर सवारियां सो रही थी। बाकी की सवारियों की हालत खतरे से बाहर है।

Read More