Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पठानकोट चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जम्मू से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक बीच सड़क पर खराब हो गई। बस के अचानक रुकने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, बस में तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट की। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, एक टूरिस्ट बस जम्मू से यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जालंधर के पठानकोट चौक के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक रहेंगी। यह आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। पहले 8 जनवरी यानी कल स्कूल खुलने थे। पंजाब के स्कूल 24 दिसंबर से बंद हैं। उसके बाद बढ़ रही ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां लगातार बढ़ रही है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना से पुलिस खालिस्तान कमांडो फोर्स के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लुधियाना के सरकारी दफ्तरों की रेकी कर रहे थे और अब किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। यह जानकारी सूबे के डीजीपी गौरव यादव ने द्वीट करके सांझी की है। डीजीपी ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी और उसके बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), एस.ए.एस. नगर ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना के साथ मिलकर लुधियाना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी-आधारित हैंडलरों के निर्देशों पर टारगेट किलिंग की योजना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सभी जिलों में आज (बुधवार) को घने कोहरे और चार जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंध में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में कोल्ड-डे की स्थिति भी बन सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। ऐसी ही स्थिति रात के तापमान की है। उसमें भी गिरावट का दौर जारी है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.2…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली में रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से 6 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया। तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास जब इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था, तब भीड़ ने कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव किया। भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ कर कार्रवाई रोकने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उसे खदेड़ दिया। सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर रमी रंधावा पर पुलिस ने हथियारों की नुमाइश करने पर FIR दर्ज कर ली है। रमी रंधावा अमृतसर के अजनाला के रहने वाले हैं। रमी रंधावा पर यह कार्रवाई उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है। इसमें रमी रंधावा ने हथियारों से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- “मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े” (मेरे साथ तकिए पर एक इतिहास और दूसरा काल (मौत) सोता है)। पोस्ट के ऊपर रमी रंधावा ने कैप्शन में लिखा था कि सरदारियां सिर देकर मिलती हैं, सरदार कहलाना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना जिले के जगराओं में मजदूरी करने वाले एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। मृतक के पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मामले में रहस्य गहरा गया है। यह घटना गांव शेरपुर कलां से कुछ दूरी पर स्थित एयरटेल के स्कूल सत्य भारती के पास हुई। मृतक की पहचान शेरपुर कलां के रहने वाले राम सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चौकी गालिब की पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में मंगलवार को युवती के रेप केस में गुरुद्वारा चरण घाट के मुखी बाबा बलविंदर सिंह को सजा सुनाई गई। मोगा कोर्ट ने बाबा को 10 साल कैद की सजा सुनाई। युवती ने बाबा पर करीब सवा साल पहले होटल में ले जाकर रेप का आरोप लगाया था। बाबा बलविंदर सिंह अभी लुधियाना जेल में बंद है। वह जगराओं के रहने वाला है। करीब एक साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दुबई में बैठे अमृतपाल सिंह मेहरों ने सितंबर 2024 में गुरुद्वारा चरण घाट के मुखी बाबा बलविंदर सिंह पर गुरुद्वारा साहिब में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक गैंगस्टर को पुलिस ने ढेर कर दिया। DIG स्नेहदीप शर्मा ने कहा- तरनतारन सीआईए व एजीटीएफ की टीम कार्रवाई कर रही थी। इनपुट के आधार पर एक बाइक का पीछा किया। उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने बाइक फेंक दी। उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक फायर टीम मेंबर पर लगा, बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसका बचाव हो गया। जवाबी फायरिंग में उसे भी गोलियां लगी। उसे बचाने के लिए अस्पताल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बस्ती बावा खेल में राजन नगर में प्रशासन द्वारा बाबा नाम के तस्कर के घर पर पीला पंज चला दिया। मौके पर नगर निगम और पुलिस अधिकारी फोर्स समेत मौजूद है। तस्कर नरिंदर कुमार उर्फ बाबा को नोटिस भी दिया जा चुका है, आरोप है कि बाबा ने अवैध ढंग और ड्रग की कमाई से घर बनाया था। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने कहा कि उन्हें नगर निगम की टीम द्वारा पत्र जारी किया गया था, जिसमें नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के घर पर पीला पंजा चलाने को लेकर कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए…

Read More