Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर एयरपोर्ट पर एटीसी ने यात्रियों से भरी फ्लाइट को लैंडिंग के लिए इनकार कर दिया। आखिरकार विमान को दिल्ली वापिस लौटना पड़ा। लैंडिंग न होने से विमान में सवार यात्रियों में दहशत मच गई। दरअसल पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) को घना कोहरा छाया है। इसका असर एयर ट्रैफिक पर सबसे ज्यादा पड़ा है। अमृतसर एयरपोर्ट पर चार और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। सबसे बड़ी ज्यादा स्थिति विकट तब पैदा हुई, जब दिल्ली से अमृतसर आई यात्रियों से भरी एक फ्लाइट एयरपोर्ट के ऊपर काफी देर तक चक्कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में सात लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बना कर डकैती कर ली। घटना अलावलपुर क्षेत्र में पड़ते ब्यास गांव की है। लुटेरों ने पहले घर के दरवाजे को जोर जोर से खटखटाया। परिवार समझा कोई पशु खुल गया है। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सात बदमाशों ने पूरे परिवार को तेजधार हथियारों से बंधक बना लिया और घर से एक लाख रुपए और दस तोले सोना लूट कर फरार हो गए। थाना आदमपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोट छापने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक जेएंडके, दूसरा दिल्ली और तीसरा हरियाणा का रहने वाला है। ये प्रिंटर में ₹100 और ₹500 के नकली नोट छापते और फिर उन्हें आगे सप्लाई कर देते थे। नकली नोट छापने का तरीका सोशल मीडिया से सीखा। पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ और फिर चंडीगढ़ में नकली नोट खपाने की कोशिश हुई। मगर, किसी तरह चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच को भनक लग गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनसे 2 लाख के नकली नोट भी मिले।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का लॉलीपॉप सांग विवादों में घिर गया है। गीत ट्रोलर के निशाने पर है। गीत को लेकर लोग नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ पर अश्लीलता फैलाने के कमेंट कर रहे हैं। शास्त्रीय संगीत में बड़ा नाम मालिनी अवस्थी भी गीत के भद्दे डांस स्टेप्स को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं। अब काला रंग सांग फेम पंजाबी सिंगर काका ने भी इस गीत को लेकर इंस्टा पर वीडियो जारी किया है। काका ने ट्रोलर को जवाब देकर नेहा कक्कड़ का समर्थन किया है। पंजाबी सिंगर काका ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जनवरी महीने से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होगी। गुरुवार को सीएम भगवंत मान ने योजना शुरू करने की मंजूरी दी। योजना के तहत राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा। इससे करीब 3 करोड़ पंजाबियों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, ICU, जांच और दवाइयों से जुड़े सभी खर्च शामिल होंगे। इलाज पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस होगा, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इलाज से पहले और बाद का खर्च भी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में सीआईए स्टाफ और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटर्स में मुठभेड़ हुई है। बुलंदपुर में हुए एनकाउंटर दौरान शूटर्स और सीआईए स्टाफ की तरफ से 15 से भी ज्यादा गोलियां चली। दोनों शूटर्स को सीआईए स्टाफ ने गोलियां मार कर काबू कर लिया और उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। एनकाउंटर की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर समेत अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करते थे और उसी के कहने पर जो टारगेट मिलता था उस पर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में एक ही परिवार के 3 लोगों ने सुसाइड कर लिया। इनमें विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल का बेटा है। तीनों ने जहर निगल लिया। मरने से पहले विधवा महिला ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने 10 लोगों पर रुपयों के लेन-देन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया था। घटना मलेरकोटला की है। महिला के पति की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाते हुए मृतका की सास समेत 10 लोगों के खिलाफ मरने को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। खुदकुशी के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर स्थित बटाला में उधार दिए 5 लाख रुपए मांगने गए दोस्त पर व्यक्ति ने राइफल से गोली मार दी। गोली व्यक्ति के पैर में लगी, जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गया। पहले दोनों परिवारों में काफी देर कहासुनी हुई, इसके बाद बहस ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित परिवार अमृतसर से अपने पैसे लेने आया था। व्यक्ति ने जैसे ही पैसे मांगे, दूसरे परिवार ने कहा कि उन्होंने पहले ही पैसे लौटा दिए हैं। आरोपी की पत्नी ने कहा कि अगर पैसे चाहिए तो सबूत दे दो। तभी आरोपी ने राइफल तान दी।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर का एक युवक एक युवक सीमा पार करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। रेंजर्स का दावा है कि पाकिस्तानी पंजाब के जिला कसूर में आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पहुंचा था। गिरफ्तार युवक की पहचान शरनदीप सिंह के रूप में हुई है। शाहकोट पुलिस के डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि युवक कई दिन से गांव से गायब था। पाकिस्तान में उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। युवक पर शाहकोट में ही 2 पर्चे दर्ज हैं। ये पर्चे किस चीज के हैं, इसके बारे में थानों से जानकारी मांगी गई है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुई 8.10 करोड की धोखाधड़ी के मामले में पटियाला पुलिस ने जालसाजी, आईटी एक्ट व अन्य आरोपों के तहत साइबर ठगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पूर्व आईजी के लिखे नोट के आधार पर हुई। अमर सिंह चहल अब खतरे से बाहर हैं। पटियाला के पार्क अस्पताल में उनका पहला ऑपरेशन सफल रहा है। मंगलवार को दूसरा ऑपरेशन हुआ। वहीं, परिवार भी अस्पताल में मौजूद है। लेकिन फिलहाल पूर्व आईजी की हालत ऐसी नहीं है कि वह कुछ बयान दे सकें। अमर सिंह…

Read More