Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने 2 साल पुराने गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। यह गाना नागन टाइटल से रिलीज हुआ था। जिसे अब तक 1.40 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस गाने में हनी सिंह बिकिनी पहने युवतियों के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। जालंधर के भाजपा नेता ने यह गाना देखा तो अब पंजाब के DGP गौरव यादव को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ FIR की मांग की है। इसके अलावा इस गाने को तुरंत यूट्यूब समेत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शिव सेना नेता सुनील कुमार बंटी की पत्नी ने थाना भार्गव कैंप में पुलिस के सामने एक पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिए। जैसे ही दूसरे पक्ष ने जवाबी हाथ उठाना शुरू किया तो बंटी पत्नी को भीड़ में छोड़ थाने के अंदर भाग गया। बंटी अन्य शिव सैनिकों नरेन्द्र थापर, इशांत शर्मा, रोहित जोशी और अन्यों को साथ लेकर एक विवाद के चलते थाने आए थे लेकिन इसी बीच भारी हंगामे के बीच जब दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे तो इसी दौरान बंटी की पत्नी ने युवक को थप्पड़ मार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोगा में सीनियर कांग्रेस नेता को गोली मार दी गई। 2 हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर उन्हें गोलियां मार दीं। इसके बाद जख्मी हालत में नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोगा के कांग्रेस नेता धर्मपाल सिंह ने कहा कि पिछले 6 महीने से नरिंदरपाल जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग कर कर रहे थे लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी गायिका और अदाकारा अमर नूरी को एक धमकी भरी कॉल मिली। थ्रेट कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया। आरोपी ने कहा कि उनका बेटा, जो संगीत और गाने का काम करता है, वह गाना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह धमकी उनके बेटे को संगीत और गाने का काम बंद न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी के साथ दी गई है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की धोगड़ी रोड पर स्थित मैक च्वाइस टूल फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम करते वक्त मजदूरों पर टूल्स से भरे भारी कैंटर गिर गए। किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई। इस हादसे में 9 श्रमिक घायल भी हुए है जिसमें से दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है जिसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है और अब वह अपने दो बच्चों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। यहां सोमवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बांग्लादेश में एक और शेख हसीना विरोधी नेता पर हमला हुआ है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलना में सोमवार दोपहर 12 बजे नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर को घर में घुसकर गोली मार दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने सीधे मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में उनकी हालत काफी नाजुक थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मास्टर सलीम के पिता एवं सूफी गायक पूरण शाह कोटी का आज निधन हो गया। पूरण शाह कोटी दयोल नगर में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और सोमवार को उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में कई नामी चेहरे, गायक पूरण शाह कोटी के घर में जुटने शुरू हो गए हैं। पूरण शाह कोटी ने कई दशकों तक सोफी गायकी जिंदा रखी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक A1887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। प्लेन ने सुबह 6:10 बजे AI 887 के रूप में मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और 6.52 पर यह वापस आ गया। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ही लौटाने का फैसला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के एक निजी अस्पताल पर मृतक महिला की डेडबॉडी गायब होने पर हंगामा मच गया। मृतका के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि या तो महिला के शव की अदला बदली कर दी गई है या उसके अंग निकालकर बेच दिए गए हैं। परिवार के लोग डेड बॉडी के लिए अस्पताल के अंदर धरने पर बैठे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि महिला के दोनों बेटे विदेश में है, जिसके कारण उनके अंतिम संस्कार…

Read More