Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में नामी प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों की मैनेजमेंट को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत अमृतसर पुलिस को सूचित किया। इसके साथ ही बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजा गया कि वह तुरंत अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाएं। सभी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है। स्कूल के अचानक मैसेज से पेरेंट्स…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) जालंधर ज़ोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल व्यापारी को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम जैसी साइकोट्रॉपिक गोलियां बड़े पैमाने पर गैरकानूनी तरीके से बेचकर करोड़ों रुपए कमाए। मेडिकल व्यापारी अभिषेक कुमार को मंगलवार को मोहाली स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 6 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया। ईडी अब तक मामले में 3.75 करोड़ रुपए की गड़बड़ी सामने आने का दावा कर रही है। ईडी ने जांच पंजाब पुलिस द्वारा NDPS एक्ट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अबोहर स्थित कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। युवक जैसे ही पेशी के बाद पार्किंग में जाकर कार में बैठने लगा, उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। फाजिल्का के SSP गुरमीत सिंह ने कहा कि आकाश उर्फ गोलू पंडित अपने साथियों सोनू व एक अन्य व्यक्ति के साथ आर्म्स एक्ट में पेशी भुगतने के लिए आया था। जैसे ही वह कचहरी में पहुंचा और पार्किंग में आया तो पहले से तैयार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।…

Read More

पंजाब के फाजिल्का जिले में बुधवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नगर से निकलने वाले खाले में पड़ा था, जिसे सरपंच ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। मृतका ने गुलाबी रंग की सलवार पहन रखी है, जबकि शरीर के ऊपर के हिस्से में केवल एक कपड़े का चिथड़ा पहना हुआ था। उसका एक हाथ गायब है और चेहरे से मांस नोच लिया गया है। शव के पैर में चांदी की पाजेब पहनी हुई हैं। इसके अलावा उसके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर के अधीन आते मेहरपुर में कांस्टेबल रणजीत सिंह ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। कांस्टेबल ने सुसा इड से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है लेकिन उसने क्या लिखा है, वह पुलिस अधिकारी सार्वजनिक नहीं कर रहे। रणजीत सिंह पटियाला में पंजाब पुलिस की पांचवीं कमांडो बटालियन में तैनात थे। उनके तीन और चार के बेटे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में पटियाला पुलिस की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के मामले में SSP वरूण शर्मा पर गाज गिर गई है। पटियाला के SSP शर्मा को अचानक छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह पर संगरूर के SSP सरताज सिंह चहल पटियाला के एसएसपी का अतिरिक्त चार्ज देखेंगे। बता दें कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग पोस्ट की थी। उन्होंने दावा किया था कि यह कॉल रिकॉर्डिंग पटियाला पुलिस की कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई मीटिंग की है। जिसमें पटियाला के SSP वरूण शर्मा DSP’s को अकाली उम्मीदवारों के साथ नामांकन के वक्त…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना से नशे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना के बालाजी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर फायरिंग कर दी। पत्नी का कसूर यह था कि उसने अपने पति को नशे के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। गुस्से में आए पति ने पत्नी पर गोली चला दी जो उसके सिर के ऊपर से निकल कर दीवार पर लगी। महिला तुरंत घर के बाहर भागी और पड़ोसियों के घर छिप कर जान बचाई। पड़ोसियों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पटियाला में मंगलवार को दुकानदारों ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग पर बवाल हो गया। दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकानों के सामने उनकी बिना परमिशन के शूटिंग की जा रही है। पुलिस ने भी उन्हें दुकानों की ओर नहीं जाने दिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद वह दुकान तक पहुंचे तो दुकानदारों को इस बात की भी गुस्सा जताया कि उनकी दुकानों के बोर्डों को दबाकर फिल्म वालों ने उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड उनकी दुकान पर लगा दिए थे। हालांकि, दुकानदारों के विरोध से शूटिंग में कोई रुकावट नहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में बैट बनाने वाली फैक्ट्री में वर्कर की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को बेटे का एक्सीडेंट होने का कॉल आया था लेकिन जैसे ही वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो बेटे का शव सफेद कपड़े में लिपटा था। मृतक की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है। वह 6 माह पहले ही उक्त फैक्ट्री में जॉब पर लगा था। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव नहीं दिखाया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तरुण की पेंट गायब थी।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में लंबे समय तक बतौर एसीपी रहे अधिकारी को डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसीपी कैंट रहे बबनदीप सिंह इस समय होशियारपुर हैड क्वाटर डीएसपी थे। जानकारी अनुसार उन पर आरोप लगे है कि पटियाला में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में पांच दिन के कोर्स दौरान डीएसपी बबनदीप सिंह ने कुछ ऐसी हरकतें की जिससे पंजाब पुलिस बल का नाम खराब और बदनाम हुआ। ऐसे में उन्होंने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

Read More