Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा हैरी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं। अमृतसर लिंक रोड पर नाका लगाने के दौरान हैरी और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कारवाई करते हुए फायरिंग की तो गोली लगने से हैरी की मौत हो गई। उसका साथी सन्नी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक बरामद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जीरकपुर में एक बड़ी कार्रवाई की। नशे के लिए प्रयोग होने वाली लगभग 5 लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। ये प्रतिबंधित दवाएं एक ट्रक से जब्त की गईं। ट्रक देहरादून से अमृतसर जा रहा था। दवाई का इस्तेमाल नशे के रूप में बड़े पैमाने पर होता है। पुलिस और एनसीबी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सारी दवाएं जब्त की हैं। मामले की जांच चल रही है। पता चला है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में है। एनसीबी पिछले एक माह से इस रैकेट के पीछे लगी थी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बीती रात एक विधायक की पिटाई की गई। विधायक को जूतों और थप्पड़ों से पीटा गया। यह दावा पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शीतल अंगूराल ने किया। शीतल ने अपने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट डाली और लिखा कि कल रात हुई थप्पड़ और जूतों की बरसात… क्या आप ठीक हो विधायक साहब। हालांकि शीतल अंगूराल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। वहीं शीतल की इस पोस्ट से राजनीतिक लॉबी में तहलका मचा हुआ है। सभी विधायक दावा कर रहे है कि उनका इस पोस्ट से कोई लेनदेन नहीं। शीतल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर में RSS नेता के पोते नवीन हत्याकांड मामले में पुलिस ने आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को फिरोजपुर से ही पकड़ा गया। तीन दिन पहले बदमाशों ने शहर के बीच बाजार गोलीबारी कर नवीन की हत्या की थी। हत्या निजी रंजिश को लेकर की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कनव और हर्ष के तौर पर हुई है। हत्याकांड की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड ने ली थी। संगठन ने कहा था कि हमने हिंदूवादी गिरोह के नेता को सुधार दिया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं निकला। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर में जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को धमकाते हुए कहा कि वह खुद को गोली मार लेगा। पुलिस ने उसे करीब एक घंटे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन गार्ड ने सरेंडर करने के बजाय खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। एसएसपी आदित्य ने कहा हमारी कई टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने सारे इलाके की घेराबंदी कर दी। मामले की हम पूरी जांच कर रहे हैं।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के साथ सटे फगवाड़ा में शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल और उसके बेटे जिम्मी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में शिवसेना नेता का कान कटा है जबकि बेटे का सिर फट गया है। हिंदू संगठनों में हमले को लेकर रोष है। फगवाड़ा के बाजार में हुए इस हमले से दुकानदारों में भी रोष है। रोष स्वरूप फगवाड़ा के लोगों व दुकानदारों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया भी था…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भार्गव कैंप में एक 20 साल को युवक ने फंदा लगाकर कर जान दे दी। युवक ने सुसाइड करने से पहले चार वीडियो भी बनाई जिसमें उसने सारी आपबीती सुनाई। मृतक अमनदीप उर्फ मक्खन का आरोप है कि उसका प्रेम विवाह होना था। उसका एक होटल में फंक्शन भी हुआ लेकिन उसके बावजूद लड़की मुकर गई और किसी और से शादी करवाने के लिए उससे बोलचाल बंद कर दी। यहां तक कि उसे ब्लॉक भी कर दिया। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अमनदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। देर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में पांच आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। एसएसपी मुक्तसर, बटाला और मोहाली समेत ज्वाइंट डायरेक्टर क्राइम पंजाब और एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब को ट्रांसफर किया गया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जालंधर के एक मशहूर ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। यह बरामदगी केंद्रीय GST विभाग की टीम की रेड में हुई। जिसकी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में अधिकारियों ने माना कि टैक्स चोरी से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं। यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से रेड जारी है। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं या गया है। जानकारी के मुताबिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में थाना भार्गव कैंप में बीती देर रात हाईकोर्ट के वारंट ऑफिसर ने छापेमारी की। वारंट ऑफिसर की इस रेड दौरान थाना भार्गव कैंप में पिछले चार दिनों से अवैध कस्टडी में रखा बुजुर्ग मिला जिसे साथ लेकर टीम वापिस चंडीगढ़ लौट गई। जानकारी अनुसार कुछ समय पहले मेजर कॉलोनी में महंतो के डेरे में गोल्ड की चोरी हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने तथा कथित चोर के पिता को चार दिन पहले हिरासत में ले लिया। हालांकि मामला चोरी का न होकर पैसों के लेनदेन का निकला लेकिन थाना भार्गव कैंप…

Read More