Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): माता वैष्णो देवी मंदिर में गुरुवार को हुई सीजन की पहली भारी बर्फबारी ने चादर का रूप धार कर भवन में सफेद चादर का रूप धार लिया। बर्फ की चादर ने भवन को सजाने का काम किया जबकि दूर दूर से आए श्रद्धालु भी बर्फबारी में झूमते दिखे। हालांकि यात्रा में कोई विघ्न नहीं पड़ा है क्योंकि प्रशासन साथ के साथ बर्फ हटाने के काम में जुट गया है। इसी तरह हिमाचल के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। पंजाब के ज्यादातर सभी जिलों में गुरुवार को भारी बरसात हुई और कई जगहों पर ओलों की…

Read More

पंजाब के जालंधर में आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। यह एनकाउंटर जालंधर के अलावलपुर के रोड पर स्थित गांव डोला में हुआ। आरोपी किशनगढ़ चौक के पास कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद में हुई फायरिंग में वांटेड था। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क अन्य पुलिस अधिकारियों समेत मौके पर पहुंच गए। जानकारी देते एसएसपी विर्क ने बताया कि 19 दिसंबर को किशनगढ़ चौक के पास सेंड सोल्जर कॉलेज की प्रधान की को लेकर विवाद हुआ था। जिस दौरान कर सवार युवकों की ओर से फायरिंग की गई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के 3 बॉर्डर जिलों के 10 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रेड की। NIA ने बताया कि ये रेड 2025 में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए की गई है। एजेंसी ने बताया कि गुरुवार को पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में कुल 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। NIA की टीमों ने इस तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसमें कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। NIA ने कहा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती नौ में स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां काम करने वाले सोनू नामक कर्मचारी ने दुकान से 8.50 लाख रुपए की नकदी चोरी की और विरोध करने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रजीत की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर अंबाला से चोरी की कार बरामद कर ली गई है। घटना की शुरुआत लूट की शिकायत से हुई थी। दुकान की मालकिन मधु गुप्ता ने बताया कि सोनू पिछले 8-10 साल से उनके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में तीन लुटेरों ने पार्षद चुनाव लड़ चुके नेता को लूटने की मंशा से उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वारदात के बाद थाना रामामंडी की पुलिस को सूचना देने के लिए फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया । इलाज करवाने के बाद उन्होंने हाईटेक नाके को देखा तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों को लुट की कोशिश की सूचना दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने जांच करने की जगह उन्हीं की गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पीड़ित प्रताप सिंह ने बताया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ओल्ड स्कूल और कॉपीराइट जैसे सॉन्ग से सुर्खियों में आए पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लो नए विवाद में फंस गए हैं। ढिल्लो चंडीगढ़ के डिफेंडर कार शो रूम में आए थे। यहां उनके हाथ में एक पैकेट है, जिसमें काले रंग की वस्तु भरी हुई है। सिंगर प्रेम ढिल्लो ने खुद ये वीडियो शेयर की। जिसके बाद एक एडवोकेट ने दावा किया कि प्रेम ढिल्लो के हाथ में अफीम है। वह अफीम को प्रमोट कर रहे हैं। इसके खिलाफ एडवोकेट ने चंडीगढ़ के डीजीपी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में DGP से बात…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के विकासपुरी व जनकपुरी में हुई हत्याओं के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मामले में सज्जन कुमार की किसी तरह की भूमिका सामने नहीं आई। अदालत ने माना है कि ठोस सबूत नहीं मिला है, इसी कारण उन्हें बरी कर दिया गया है। हालांकि, जिन मामलों में पहले सजा मिल है, उसमें वह जेल में ही रहेंगे। इस समय वह उम्रकैद की सजा काट रहे है। फरवरी 2015 में विशेष जांच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से मंगलवार देर रात 2 राउंड फायरिंग की गई। सेना के सूत्रों के मुताबिक 6 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान केरन सेक्टर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। इसी दौरान फायरिंग हुई। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूत्रों ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की ओर से फायरिंग घुसपैठियों की मदद के लिए की गई हो सकती है। इससे पहले मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। PRO डिफेंस विंग कमांडर देबार्थों घर ने बताया, ‘माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का शिकार हो गया।’ उन्होंने बताया, ‘दोनों पायलटों ने सुझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को सुनसान इलाके में उतारा, जिससे आम लोगों की जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। हादसे की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।’ हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे केपी कॉलेज…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 20 IAS और 6 PCS का तबादला किया। आदेश के अनुसार IAS अधिकारी आदित्य डेचलवाल को रूपनगर का DC लगाया गया है। इसके साथ विजय नामदेव राव को वित्त विभाग के सचिव के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS गुलप्रीत सिंह औलख को एसबीएस नगर का डिप्टी कमिश्नर, IAS नीरू कात्याल गुप्ता को लुधियाना नगर निगम का कमिश्नर और IAS वरजीत वालिया को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। IAS साक्षी साहनी को मुख्य प्रशासक, ग्रेटर मोहाली एरिया…

Read More