Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में किसान यूनियनों ने गन्ने की बकाया राशि और न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित न होने के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। अमृतसर में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि 18 नवंबर को सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को गन्ने की बकाया राशि के भुगतान के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा कोई बातचीत नहीं की गई, तो 21 नवंबर को जालंधर में नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोआबा की किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर किया जा रहा है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के जीरकपुर के पटियाला हाईवे पर दिनदहाड़े एक होटल कर्मचारी पर गोलीबारी हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई है। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि फायरिंग में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला दोपहर सवा एक बजे के करीब का है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की वजह से पंजाब के कई IPS-IAS अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नजर में आ गए हैं। अब तक की जांच में करीबन 50 ऐसे अफसर सीबीआई की रडार पर हैं, जिनके पूर्व डीआईजी भुल्लर और कृष्नु से लिंक सामने आए हैं। सीबीआई की तरफ से अपनी अब तक की जांच रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। बिचौलिए कृष्नु के इनसे लिंक उसके मोबाइल फोन के जरिए स्टेब्लिश हुए थे। केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही इन सभी अधिकारियों की विभागीय जांच शुरू हो सकती…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अब अमेरिका में प्रवेश पाना मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को अमेरिका आने या रहने की अनुमति न दें। यह नियम ‘पब्लिक चार्ज’ (सार्वजनिक बोझ) नीति पर आधारित है, जिसका मकसद ऐसे अप्रवासियों को रोकना है जो अमेरिकी सरकारी संसाधनों पर निर्भर हो सकते हैं। इसमें वीजा अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदकों के हेल्थ, उम्र और फाइनेंशियल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के साथ सटे जिला कपूरथला के फगवाड़ा में निहंग बाणे में एक व्यक्ति शराब पीता और चिकन खाता पकड़ा गया। निहंग बाणे में ये व्यक्ति गाड़ी में बैठा था और उसके साथ एक महिला भी थी। मौके पर पहुंचे सिख जत्थेबंदियों ने उसका विरोध किया। माफी मंगवाई और उससे निहंग बाणा उतरवा लिया। घटना देर रात शहर के एक चिकन शॉप के बाहर की है। व्यक्ति निहंग बाणे में शराब पी रहा था, इसकी जानकारी किसी ने सिख जत्थेबंदियों को दे दी। इसपर सिख जत्थेबंदी के लोग मौके पर पहुंच गए। देखा कि निहंग बाणे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पटियाला जिले के विधानसभा हलके सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। वह रेप केस में गिरफ्तारी के वक्त हरियाणा के करनाल से पंजाब पुलिस पर फायरिंग करके फरार हुए थे। यह खबर तब सामने आ रही है, जब पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका था। पठानमाजरा ने ऑस्ट्रेलिया में एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया और खुद पर हो रही कार्रवाई पर पंजाब के सीएम को घेरा। उन्होंने सीएम भगवंत मान को बेतजुर्बा बताया और कहा कि सूबे के मंत्री व एमएलए डमी बनकर रह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में अकाली दल के युवा नेता एवं बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी मुखविंदर सिंह पर फायरिंग की गई। इस हमले में मुखविंदर को 5 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। परिवार ने हमलावरों की गिरफ्तारी और इंसाफ की मांग की है। मामला शुक्रवार को मजीठा के गांव मरड़ी खुर्द में सामने आया। जानकारी के अनुसार, मुखविंदर सिंह सुबह अपनी भतीजी को कॉलेज बस स्टैंड तक छोड़ने गए थे। भतीजी को बस में चढ़ाकर जैसे ही वे लौटने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, गुरुवार शाम से ही तकनीकी खराबी के कारण एयर कंट्रोलर्स को फ्लाइट का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स मैन्युअली काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आ गई है। यह प्लेन के शेड्यूल यानी टेकऑफ और लैंड की जानकारी देता है। ATC के अधिकारी पहले से मौजूद डेटा के साथ मैन्युअली फ्लाइट शेड्यूल तैयार कर रहे हैं।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के बरनाला में पति-पत्नी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसके साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने अपनी मौत के लिए पड़ोसी और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पड़ोसी पत्नी को अवैध संबंध को लेकर परेशान करता था। अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। परिजनों ने आरोपी परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सुच्ची पिंड के पास स्पीडवेज टायर्स नाम की फैक्ट्री में वुडलैंड के नकली शूज़ बनाने के शक में दिल्ली से आई कंपनी के अधिकारियों की टीम और जालंधर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है। हालांकि रोजाना मेल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि स्पीडवेज टायर्स फैक्ट्री के मालिकों का वुडलैंड शूज़ का कॉन्ट्रेक्ट भी चला था लेकिन कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बावजूद फैक्ट्री मालिक वुडलैंड के नकली शूज़ बना रहे थे। मौके पर मौजूद थाना रामामंडी की पुलिस का कहना है कि वुडलैंड कंपनी के अधिकारी हाईकोर्ट के…

Read More