Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज, (15 जनवरी) को अमृतसर स्थित सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेशी खत्म हो गई है। करीब 45 मिनट तक सीएम भगवंत मान अंदर रहे। अब वह मीडिया से बात कर रहे हैं। CM ने कहा कि मेरे जो भी बयान थे, उस पर जत्थेदार को स्पष्टीकरण दे दिया है। सीएम ने कहा कि मैंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नेरेटिव बनाया जा रहा है कि मैं अकाल तख्त को चैलेंज कर रहा हूं। मैंने अकाल तख्त के साथ मत्था लगाया है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना जालंधर के धोगड़ी गांव की है। मक्खन थापर ने बताया कि करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उसके भांजे विनय के घर हमला करते हुए उसे तेजधार हथियार मारे और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। बचाव रहा कि विनय को गोली नहीं लगी। जैसे लोगों की भीड़ जुटी तो हमलावर फरार हो गए।  फिलहाल थाना आदमपुर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर दावा किया है कि वह भारत सरकार के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने RCMP की गोपनीय रिपोर्ट के 3 पन्ने जारी किए हैं। इसमें निजजर हत्या कांड का भी जिक्र है। इनमें कई जगह लॉरेंस गैंग के भारत सरकार से संबंधों का जिक्र किया गया है। RCMP की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा की तैयार की गई इस रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को हिंसक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन करार दिया है। जो कनाडा समेत कई देशों में बढ़…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर में नशेड़ी युवती ने अंकल कह मीठी-मीठी बातें कर एक बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा लिया। चिट्टा खरीदने के लिए वह बहाने से बुजुर्ग को अपने साथ ले गई। फिर सामान लाने के बहाने उसे अंदर ले गई। अंदर जाते ही उसके कपड़े उतार दिए। फिर अश्लील वीडियो बना लिया। तभी अचानक युवती के 2 और साथी वहां आ गए। उन्होंने बुजुर्ग से मारपीट की। ATM कार्ड छीन लिया। फिर जबरन उसके अकाउंट से रुपए निकलवाए। जिससे उन्होंने नशा खरीदा। मामला 11 जनवरी का है लेकिन बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): थाईलैंड में बुधवार को तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से एक क्रेन गिर गई। इसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। बीबीसी के मुताबिक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 80 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्रेन का इस्तेमाल रेल ब्रिज के निर्माण में हो रहा था। हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें ज्यादातर यात्री स्कूल के छात्र थे। दुर्घटना के समय ट्रेन लगभग 120 किमी/घंटा की रफ्तार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर के अधीन आते हरियाणा में एक जानी मानी कुटिया के सेवादार की निर्मम हत्या कर दी गई। सेवादार का शव खून से लथपथ कुटिया के कमरे में मिला जिसे बाहर से ताला लगा रखा था। मृतक सेवादार की पहचान जीवन कुमार के रूप में हुई है। जीवन के दामाद अश्वनी कुमार निवासी शाम चौरासी ने बताया कि उसका ससुर गांव अतवारापुरा में स्थित संत बाबा गुरबचन दास जी की कुटिया में बतौर सेवादार थे। उन्होंने कहा कि जीवन कुमार कुटिया में नहीं मिल रहे थे जिनकी तलाश जंगलों में भी की गई। इसी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में 26 जनवरी से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। दोनों शहरों के ज्यूडिशियल बिल्डिंग को बम से उड़ाने का एक और धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इंग्लिश ऑफिस को मिले इस मेल के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर को घेर लिया है। एहतियातन वकीलों और स्टाफ को चैंबर से दूर रहने की हिदायत दी गई है। दोनों इमारत खाली करवाए जा रहे हिचाबकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के दकोहा इलाके में मंगलवार को जंगली सांभर घुस गया। जैसे ही इलाके के लोगों ने जंगली जानवर देखा तो लोगों में दहशत फैल गई। आनन फानन में जंगलात विभाग को सूचित किया गया। जंगलात विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो जाल बिछाने शुरू कर दिए गए लेकिन हर बार सांभर निकल जाता। सांभर को पकड़ने के लिए जंगलात विभाग की टीम के पसीने छूट गए। फिलहाल सांभर को पकड़ने के लिए टीमें प्रयास कर रही है। सर्दियों के इलाके में कई बार जंगली जानवर राहत पाने के लिए रिहायशी इलाकों में घुस जाते…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बच्चे-बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि कुत्तों में एक खास तरह का वायरस होता है, जिसका कोई इलाज नहीं है। रणथंभौर नेशनल पार्क में कुत्तों को काटने वाले बाघ एक लाइलाज बीमारी से संक्रमित थे। जस्टिस मेहता ने कहा- जब कुत्ते 9 साल के बच्चे पर हमला करते हैं तो किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? क्या उस संगठन को जो उन्हें खाना खिला रहा है? क्या हम इस समस्या से आंखें मूंद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर जिले में कोर्ट से पेशी के बाद तीन कैदियों ने पुलिस वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। यह घटना रानी का बाग इलाके में हुई, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना झंडेर देहाती की पुलिस टीम इन तीनों आरोपियों को कोर्ट से जेल वापस ले जा रही थी। रास्ते में पुलिस वाहन ड्राइवर पेशाब करने के लिए नीचे उतरा और वाहन की चाबी अंदर ही छोड़ दी। इसका फायदा उठाकर हथकड़ी और जंजीरों में जकड़े कैदियों ने वाहन में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध दिया और पुलिस वाहन…

Read More