Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के फिल्लौर में ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से जिंदा जल गया। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची है। व्यक्ति ट्रेन पर कैसे चढ़ा और क्या कर रहा था इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना फिल्लौर रेलवे स्टेशन की है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस के DIG हरचरन सिंह भुल्लर के रिश्वत केस की CBI जांच में हुए खुलासे ने राज्य की ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा दिया है। CBI की जांच टीम से जुड़े टॉप सोर्सेज के मुताबिक उन्हें पंजाब के ऐसे 4 IAS और 10 IPS अफसर हैं, जो अपना पैसा प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे थे। इसका जरिया पटियाला का प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह था, जिसके यहां मंगलवार को CBI ने रेड की थी। माना जा रहा है कि सीबीआई डीआईजी भुल्लर की कल होने वाली पेशी के दौरान इन अफसरों के नाम कोर्ट में पेश कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में बुधवार सुबह होटल मालिक और पार्षद हरदीप सिंह के ताऊ के बेटे घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने घर की तरफ 4 गोलियां चलाईं। इस दौरान घर में खड़ी थार का भी शीशा टूट गया। वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से कई खोल बरामद हुए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए शहर में लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के भी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें दो बहनें हैं। हादसा सुबह 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची थी। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ रही थी। अचानक ट्रेन आते ही यात्री घबरा गए। पुरुष तेजी से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जबकि महिलाएं नहीं चढ़ पाईं और ट्रेन की चपेट में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 के घायल होने की खबर है। फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) के मुताबिक, UPS कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। FAA ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में तेज आग और मलबा दिखाई दे रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोहाली में पंजाबी एक्टर कुलजिंदर सिद्धू के ज्वेलरी के शोरूम में चोरी हो गई। चोरों ने उस तिजोरी को निशाना बनाया, जिसे आम आदमी खोल भी नहीं सकता। एक्टर के भाई के मुताबिक चोर 2 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के कीमती गहने चुराकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। चोर जाते हुए डीवीआर भी साथ ले गए।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पुलिस नाके पर थार सवार युवकों ने फायरिंग की। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा पिस्टल दिखाकर एक स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गया। यह घटना बीती रात थाना करतारपुर के गांव धीरपुर के पास हुई। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काले रंग की थार को रोकने का प्रयास किया। थार सवार युवकों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और धीरपुर गांव की ओर भाग निकले। पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया तो थार खेतों में गिरकर फंस गई। मौके पर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रक ने रोड साइड खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार के अंदर मां-बच्ची (दो साल) बैठी थी। दोनों गंभीर हैं और प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी पीर बोदला बाजार के कपड़ा व्यापारी की थी जो ट्रक को देख कर साइड पर हो गया। घटना जालंधर के मैरिटल होटल के पास की है। देर रात पीर बोदला बाजार का कपड़ा व्यापारी तरणबीर सिंह निवासी मॉडल टाऊन लुधियाना से अपने ससुराल घर से जालंधर लौट रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी का टायर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जयपुर में तेज रफ्तार टिप्पर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। यहां तक की सड़क भी खून से लाल हो गई थी। ड्राइवर नशे में था। हादसे में 10 से ज्यादा घायल हो गए। 3 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे टिप्पर…

Read More

हंसराज स्टेडियम में पहली बार आईपीएल की तरह बैडमिंटन के खिलाड़ियों की बोली लगा कर टूर्नामेंट करवाया गया। दस टीमों में से एचआरएस चैंपियन टीम ने बैडमिंटन लीग जीती। दस टीमों में से एचआरएस चैंपियन और शटल शमशेर्स टीमें फाइनल में पहुंची जिसके बाद दोनों टीम में जोरदार मुकाबला हुआ और आखिरकार एचआरएस चैंपियन ने जीत हासिल की। एचआरएस चैंपियन की तरफ से सचिन गुप्ता, मनीष चोपड़ा, राजीव हांडा, अमित जुल्का, रूबल, संजीव, कपिल, विशाल सरबजीत और नवजोत शामिल थे जबकि टीम को खरीदने वाले कुश मालिक एचआरएस टीम के ऑनर थे।

Read More