Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। शनिवार की सुबह बठिंडा में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला कॉन्स्टेबल सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बठिंडा जिले के गांव गुड़तड़ी के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गाड़ी के अंदर से मृतकों के शव बाहर निकाले। इनकी पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बेन के रूप में हुई है। ये सभी गुजरात के बनासकांठा के रहने…

Read More

रोज़ाना मेल (न्यूज़ डेस्क) जालंधर में शुक्रवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली युवक के सिर पर मारी गई। मृतक की पहचान केसर धामी निवासी गाँव सोडियां (आदमपुर) के रूप में हुई है । जानकारी अनुसार केसर अपने दोस्त के साथ जा रहा था कि आदमपुर के ही संत बाबा भाग सिंह इलाके में गाँव डरोली के रहने वाले जस्सा ने उसको रोककर उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गया । जैसे जी सूचना पुलिस को मिली तो थाना आदमपुर की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच शुरू कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारतीय जनता पार्टी के नेताओं वीडियो ऑडियो जांच न होने, बिगड़ी कानून व्यवस्था व बढ़ रहे गैंगेस्टरवाद के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास को घेर लिया है। आवास पर लगे सुरक्षा कर्मी ने अंदर नहीं जाने दिया तो बाहर जमीन पर बैठकर बीजेपी के नेता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था पंजाब में रोज गोलियां चल रही हैं। हम सीएम को अपना दर्ज सुनाने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात की। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा करने के बाद यह उनकी किसी भी वेनेजुएलाई नेता से पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। मुलाकात के बाद माचाडो ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल भेंट किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज हम वेनेजुएलावासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।’  बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मचाडो ने ट्रम्प को अपना पुरस्कार सौंपने के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने दूसरी कोई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाईवे पर आज चलती कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक समय पर गाड़ी से बाहर आ गया था। आग में कार पूरी तरह से रख हो गई। कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह लम्मा पिंड चौक से आ रहा था। इस दौरान अक्षरधाम मंदिर के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकालने लगा। इसके बाद उसने कार का बोनेट खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगी देखकर फैक्ट्री के अंदर से दो लड़के मदद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जालंधर दौरा रद्द हो गया है। उन्होंने जालंधर में एनआईटी में दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। मौसम के चलते यह दौरा रद्द हुआ। उनकी फ्लाइट अमृतसर से टेकऑफ़ नहीं कर पाई। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी है। पंजाब में इस सीजन में दूसरी बार तापमान एक बार फिर जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में DC दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अभी तक गुरदासपुर और मुक्तसर के DC ऑफिस तक धमकी पहुंची तो तुरंत इन्हें खाली करा लिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सारा ऑफिस का इलाका सील कर लिया गया है। पुलिस खोजी कुत्तों की मदद से किसी तरह के संभावित बम की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से यह ईमेल भेजी गई है। फिलहाल अधिकारियों ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। पुलिस जांच के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। थोड़ी देर में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल होंगे। उनके अलावा CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री CM नायब सैनी इन्हें चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करेंगे। जगमीत बराड़ पार्टी जॉइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह 2022 में अकाली दल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान 40 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है। पुलिस ने मोगा जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हुई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में 2 अरब 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की है। उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस को इनपुट मिले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में स्कूलों के खुलने का टाइम में बदलाव हुआ है। मान सरकार ने ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने और 3 बजे बंद करने का फैसला किया। आज भी पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह घना कोहरा छाया रहा। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में भी धुंध से विजिबिलिटी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को अभी 2 दिन शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। वहीं, हिमाचल में अगले 5 दिन तक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक…

Read More