Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधिया ना में एक घर में रखे पटाखों में ब्लास्ट होने से करीब 15 लोग झुलस गए। घस में अंदर ब्लास्ट से आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान भी जलकर खाल हो गया। वहीं ब्लास्ट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि घर में बारूद भी रखा गया था, इससे पटाखे बनाए जा रहे थे। इन्हें अगले साल दिवाली पर बेचने के लिए स्टोर किया गया था। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। वहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे को लेकर रघुनाथ चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात की है। उन्हें सूचना मिली थी कि एयर हीटर में गैस बनने के कारण ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी थी। एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच घायल हैं। घायलों की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में तल्हन रोड पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच फायरिंग हो गई। ऑल्टो सवार गैंगस्टर ने पुलिस को देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी हमला किया। एक गोली गैंगस्टर के पेट में लगी जिसके बाद वह बेसुध होकर गिर गया और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी अमृतसर में हुए एक मर्डर केस में पुलिस को वांटेड था। आरोपी उस केस में मेन शूटर था।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के रामामंडी इलाके में हुई हत्या के अगले दिन पोर्श इलाके अर्बन स्टेट के साथ सटे लेबर कॉलोनी में रिश्तेदारों में खूनी झड़प हो गई। दिवाली की रात हुई इस झड़प में चचेरे भाई ने अपने भाई की चाकू गोंद कर हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान मृतक का भाई उसे बचाने भी आया लेकिन हत्यारे ने उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पहचान विशु (38) उर्फ निखिल के रूप में हुई है जबकि उसका भाई निखिल का उपचार चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):  पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अमृतसर से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एंटी टैंक रॉकेट लॉन्चर (RPG) बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें रॉकेट लॉन्चर मुहैया कराया था। इनकी दिवाली पर बड़े हमले योजना थी लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि दोनों का संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी है। विक्की हेरोइन तस्करी में जेल में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज हुआ है। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी षडयंत्र में शामिल होने का मामला दर्ज हुआ है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना और पंजाब के पूर्व डीजीपी (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत के मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। शमशुद्दीन ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई। यह आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। बोगी नंबर 19 में सवार एक यात्री ने आग लगते ही ट्रेन की चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़कर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। एक यात्री को ज्यादा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर सीबी आई की रेड 21 घंटे बाद खत्म हो गई है। डीआईजी के चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके अलावा 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब, 3 हथियार भी मिले। यह सारा सामान जब्त कर सीबीआई ऑफिस ले जाया गया है। थोड़ी देर में DIG भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्नु को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों को अभी चंडीगढ़ के सेक्टर 30…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सीबीआई ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। DIG भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को दिल्ली और चंडीगढ़ से आई CBI की टीम ने भुल्लर को पकड़ा। जिसके बाद CBI के 52 लोगों की टीम भुल्लर का मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित घर को खंगाला गया। जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। भुल्लर को मोहाली स्थित DIG ऑफिस से पकड़े जाने की सूचना है लेकिन अभी तक जांच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है। उनकी पायलट गाड़ी की दूसरी कार से टक्कर हुई है। यह गाड़ी अचानक काफिले में घुसी थी। इस टक्कर में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से टूट गईं। जिसमें उनके 4 गनमैन और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरदासपुर में कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ, मंत्री भी काफिले में मौजूद थे। उनके साथ अफसरों की टीम भी थी। हादसे के बाद मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उनकी टीम ने 108…

Read More