Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। यह आरोपी खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूते पहनकर रात के अंधेरे में अकेले राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 3 बाइक और तेजधार हथियार (दातर) बरामद किए हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए चश्मा बेचने वाले इन युवकों ने अपराध का रास्ता चुना था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 जनवरी की रात दिल्ली से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के मेहतपुर में कार्रवाई करते हुए उप-तहसील में तैनात कानूनगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक घर का कब्जा दिलाने के बदले मांगी गई थी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी कानूनगो फरार है, जिसकी तलाश जारी है। नकोदर के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी एक व्यक्ति, जो खेती और पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है, उसने गांव हरीपुर में 12 मरले का एक घर खरीदा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में अपने पिता के साथ जा रही युवती से कुछ युवक छेड़छाड़ करने लगे। पिता ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे आसपास के लोग जुट गए और उन लोगों ने युवकों को पकड़ कर पीटा। इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दी। घटना गाजी गुल्ला इलाके की है। युवती अपने पिता के साथ दही भल्ले लेने निकली थी और घर वापस जा रही थी। तभी तीन युवक उसको परेशान करने लगे। वरुण नामक व्यक्ति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई अपनी बेटी के साथ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सीएम भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में सीएम मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से सीएम भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पॉश एरिया में बदमाश ने बुजुर्ग महिला को बंधकर बनाकर लूट लिया। घटना जेपी नगर की है। महिला घर में अकेली थी। इस दौरान लुटेरे घर में घुसे और सोने की 2 चूड़ियां उतारकर ले गए। घटना की सूचना बुजुर्ग ने पड़ोसियों को दी। इसके बाद थाना बस्ती बाबा खेल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है। बुजुर्ग की पहचान 87 वर्षीय जनक देवी के तौर पर हो रही है। जनक देवी का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के फेज-11 में शिवरात्रि के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे, जिसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ता कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने सोमवार (16 फरवरी) सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। क्योंकि, इसी अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। उनकी बाइक भी पुलिस ने जब्त की है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के बयानों के आधार पर मानसा पुलिस ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस की एक कंपनी वन डिजिटल समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर की गई है। पिछले सप्ताह सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा में SSP कार्यालय के बाहर फर्श पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी उनके साथ धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने कहा था कि कंपनी के मालिक उनके दिवंगत बेटे सिद्धू मूसेवाला की कमाई खा रहे हैं और उन्हें उसका…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग लड़की की मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अनाथ बच्चों के इस आश्रम में 2 महीने में ये दूसरी मौत है। इससे पहले 21 नवंबर 2025 को बाथरूम में गिरने से एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। उसे बाथरूम में बेहोश पाए जाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत करार दिया था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर कई जगह चोट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने अर्बन स्टेट फेस टू  में हुई 19.10 लाख रुपये की लूट का मामला सुलझाते हुए दोनों झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की तो पता लगा कि यह लूट नहीं बल्कि लूट की कहानी रची थी जिसके डायरेक्टर खुद पीड़ित पक्ष आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबारी दंपति ही है। एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में झपटमार भीमा उर्फ फूल कुमार और अभि निवासी खुरला किंगरा के रूप में हुई है। दोनों को कारोबारी दंपति ने लूट के बाद कैश लेकर शहर के बाहर भेज दिया था लेकिन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोगा पुलिस ने 10 फरवरी को दो प्रवासियों पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मिलकर की। 10 फरवरी को मोगा जिले में दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी गई थी। बिहार से आए ये दोनों मजदूर मोगा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और गोली लगने से घायल हो गए थे।…

Read More