Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल में एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और दो हवालातियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने जेल के अंदर एलईडी लाइट की बॉडी में डबल टेप लगाकर नशीला पदार्थ छिपाया था। यह मामला तब सामने आया जब डीएसपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह ने अचानक जेल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एलईडी के पास से नशे की खेप बरामद हुई। बता दें कि इससे पहले भी लुधियाना जेल से नशा और मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही की है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। करीबियों के मुताबिक उन्हें हार्ट प्रॉब्लम थी। 3-4 साल पहले उनको स्टंट भी डाले गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्टेज शो करने कम कर दिए थे। एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद पहले उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत न सुधरने पर रोपड़ के परमार अस्पताल में लाया गया। जहां किडनी डैमेज होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। रोपड़ के रहने वाले गुरमीत मान को पेंडू…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने स्टाफ को निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी और मौजूदगी के बिना एशिया कप ट्रॉफी न तो ऑफिस से हटाई जाए और न ही किसी को सौंपी जाए। नकवी के एक करीबी सूत्र ने PTI को बताया, ‘आज तक ट्रॉफी दुबई के ACC ऑफिस में ही रखी है। नकवी अब भी इस स्टैंड पर कायम हैं कि भारत को यह ट्रॉफी उनसे ही लेनी होगी। भारत ने 28 सितंबर को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम ने मोहसिन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने फिर पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है। सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ और संरक्षक देवदूत से मिला। कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए बस उनके और भाई के प्रति आभारी हूं। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। वह फील्ड में भी एक्टिव होकर लोगों से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में आज दोपहर 3 बजे बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा निकालने के बाद घुम्मन का शव अंतिम संस्कार के लिए मॉडल टाउन श्मशान घाट पर लाया गया था। गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। सूत्रों का कहना है कि घुम्मण के कंधे में फ्रेक्चर हुआ था और उसी को ऑपरेट कराने के लिए वह अमृतसर गए हुए थे। कंधे के इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है। वह जालंधर के ही रहने वाले थे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में फ्लिपकार्ट के ट्रक से करीब 1.21 करोड़ रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर नासिर और उसके सहायक चेत ने मिलकर 234 पार्सल चुरा लिए, जिनमें 221 एपल आईफोन, 5 अन्य महंगे मोबाइल फोन और अन्य उत्पाद शामिल हैं। यह ट्रक मुंबई के भिवंडी से खन्ना के गोदाम में 11,677 पार्सल पहुंचाने के लिए भेजा गया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के भरतपुर निवासी नासिर को 10 दिन पहले ही एक लॉजिस्टिक फर्म में ड्राइवर की नौकरी मिली थी। 27 सितंबर को चेत ट्रक को खन्ना पहुंचाकर वहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक रेप केस में आरोपी युवक को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि पीड़िता की गवाही भरोसे लायक नहीं है और जिस तरह की घटना की कहानी उसने बताई है, वह तर्क और व्यवहार के हिसाब से सही नहीं बैठती। पीड़िता ने दावा किया था कि आरोपी ने एक हाथ में पिस्तौल और दूसरे में मोबाइल लेकर उसके साथ जबरन रेप किया और उस दौरान वीडियो भी बनाई। हाईकोर्ट ने इस दावे को असंभव बताया है। यह मामला अमृतसर का है, जहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पुलिस ने ढाई किलो आरडीएक्स पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के तौर पर हुई है। काउंटर इंटेलिजेंस ने इसके कब्जे से एक रिमोट भी बरामद किया है। आशंका है कि आतंकी त्योहारी सीजन में पंजाब में कोई बड़ी वारदात करने वाले थे। पुलिस ने फिलहाल विस्फोटक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। काउंटर इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के अनुसार ये विस्फोटक आईएसआई समर्थित आतंकियों ने भिजवाया था। त्योहारी सीजन से पहले सतर्क पंजाब पुलिस ने आतंकियों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गांधी कैंप में नशे की ओवरडोज से 23 साल के युवक की मौत हो गई। हाल ही में भोगपुर में नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे दो युवकों की भी मौत हो गई थी लेकिन अब सवाल पंजाब सरकार की मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध पर लगने शुरू हो गए है। कहा जा सकता है कि अभी भी गलियों मोहल्लों में से नशा खत्म नहीं सका है। बात अगर गांधी कैंप की करे तो नशेड़ियों ने एक नशा बेचने वाले के घर के घर को ही ड्रग हाउस बना रखा था। मृतक की पहचान विशाल निवासी…

Read More