Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में कुत्ते के साथ युवक का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का मालिक एक सिख बताया जा रहा है। पीड़ित युवक दलित है और मंदबुद्धि है। आरोप है कि दो लोगों ने 200 रुपए देकर दलित युवक के कपड़े उतरवाए और उसका कुत्ते के साथ अश्लील वीडियो बनाया। लोगों ने वीडियो सामने आने पर विरोध किया। इस मामले को शर्मनाक बताते हुए इसकी एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से शिकायत की गई है। साथ ही थाना फिल्लौर पुलिस को कार्रवाई के लिए लेटर लिखा है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना के कस्बा खन्ना, पायल, दोराहा में चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सोशल वर्कर और जूता कारोबारी हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नशा करने का आरोप है, जिसकी पुष्टि डोप टेस्ट में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई खन्ना के नजदीक स्थित दोराहा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में पुलिस ने कांग्रेस नेता को चिट्टे (हेरोइन) का नशा करते हुए पकड़ा। वह गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बैठकर नशा कर रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही टीम ने नेता को देख लिया। ये कार्रवाई बटाला पुलिस ने की है। गिरफ्तार नेता गुरकीरत सिंह कालू कांग्रेस के पंजाब के एससी विंग का कन्वीनर है। सोशल मीडिया पर कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिखाई दे रहा है। वडाला बांगर के रहने वाले कालू को गांव मूला सुनइयां…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के बठिंडा में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने दोनों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया। करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बीती (शुक्रवार) रात उसी लड़की के आठ वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों को मृतक बच्चों की मां पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के थाना कोट खालसा के अधीन आने वाले गुरु नानकपुरा इलाके में नशे ने एक और घर उजाड़ दिया। इस बार शिकार बना एक पुलिस कर्मचारी का 26 वर्षीय बेटा आकाश, जो फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। बताया जा रहा है कि आकाश पहले भी नशे की लत से जूझ रहा था और उसे कई बार नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया गया था। युवक की मौत के बाद देर रात परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आकाश के पिता अशोक सैनी,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। ये बसें पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ को मिली हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध हों। फिलहाल, कई रूट्स पर बसों के बीच 15 से 30 मिनट का अंतर है। नई बसों के आने से यह अंतर कम होगा और यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार दोपहर मैरिटन होटल के 5% के हिस्सेदार यशपाल दुआ द्वारा खुद की मनमर्जी करने को लेकर हुई परमजीत सिंह मरवाहा के साथ हाथापाई को लेकर थाना रामामंडी में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया गया है। मरवाहा ने मारपीट दौरान पगड़ी उछालने की शिकायत दी थी जिसको लेकर पुलिस ने गुलशन दुआ, यशपाल दुआ, शिवि दुआ, उमेश दुआ समेत उनके ड्राइवर और अज्ञात लोगों पर धारा 295 ए तहत केस दर्ज किया। यह केस परमजीत सिंह मरवाहा के बयानों पर दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मैरिटन होटल में आपसी रंजिश के चलते पार्टनरों के बीच जमकर मारपीट हुई। होटल परिसर देखते ही देखते जंग के अखाड़े में बदल गया, जहां लात-घूंसे चले और एक पक्ष की पगड़ी तक उतर गई। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जालंधर में स्थित मैरिटन होटल उस समय चर्चा में आ गया जब इसके मालिकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, होटल के पार्टनरों के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला में एक युवा कारोबारी ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की शादी दो दिन बाद होनी थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आज उसके घर में शगुन का फंक्शन भी था। मृतक इकलौता बेटा था और उसका विवाह जालंधर की रहने वाली युवती से तय हुआ था। परिजानों ने बताया कि आज (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे के करीब वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने बाथरूम से फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब वो घर में नहीं दिखा तो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई। इसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह भीषण दुर्घटना थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव दोसांझ कलां के पास हुई। तीन दिन पहले ही इलाके के तीन दोस्तों की कार टाटा 407 से टकरा गई थी जिसमें टीमों की मौत हो गई थी लेकिन शुक्रवार को इलाके के ही दो युवकों की भी सड़क हादसे…

Read More