Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 6 और 7 अक्टूबर को भारी वर्षा का अनुमान जताया है। यह बारिश 4 अक्टूबर की रात से शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में लगभग 110 मिमी, जम्मू में 120 मिमी, और हिमाचल प्रदेश में 160 से 180 मिमी तक बारिश हो सकती है। हिमाचल और जम्मू में बारिश से पानी पंजाब में आएगा। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी कई जिलों पठानकोट, अमृतसर, तरनतारण, रोपड़,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में दशहरे पर जुआ लूटकांड का वांटेड आरोपी दविंदर डीसी सरेआम दशहरे के कार्यक्रम में नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ देखा गया। इतना ही नहीं, इस आरोपी ने डीएसपी को सम्मानित तक किया। इसी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस वाले भी उसे गिरफ्तार करने के बजाय खुश होकर सम्मान लेते रहे। हालांकि इस बारे में सम्मानित होने वाले डीएसपी ने कहा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि पुलिस उसकी किसी केस में तलाश कर रही है। हालांकि अब इसकी फोटो सामने आने के बाद जालंधर पुलिस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश करते आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर छित्तर परेड की। आरोपी उस वक्त नशे में था। रेप की कोशिश के वक्त बच्ची चिल्लाई तो लोगों को पता चला। पकड़े जाने पर आरोपी ने गालियां निकाली तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस बुला ली। जिसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चली गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन युवकों की मौत पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने बुधवार को फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्हें आर्थिक सहायता देने की मांग की। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के 2 घंटे के बाद लोगों ने जाम खोला। मृतकों की पहचान रणजीत सिंह (30), महल सिंह (30) और राजन सिंह (20) के रूप में हुई है। मामला लक्खोके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस जॉइन करेंगे। उन्हें कल (1 अक्टूबर) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल पार्टी जॉइन कराएंगे। अनिल जोशी ने मंगलवार को (30 सितंबर) दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। अकाली दल में जाने से पहले अनिल जोशी BJP में थे। अनिल जोशी पंजाब में अकाली दल का बड़ा हिंदू चेहरा हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अमृतसर सीट से अकाली दल के उम्मीदवार थे। तब उन्हें तकरीबन पौने 2…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में आज नगर निगम की मीटिंग में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मेयर हरप्रीत कौर बबला के विदेश दौरे को लेकर घेरने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने निगमकर्मियों को सस्पेंड करने के खिलाफ आवाज उठाई। जब मेयर और भाजपा पार्षदों ने उन्हें हंगामा करने से रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में जमकर बहस शुरू हो गई। कांग्रेस पार्षदों को शांत कराने के लिए मेयर बबला ने विदेश दौरे के दौरान मिला अवॉर्ड उन्हें दिखाया। उन्होंने कहा कि आपके शहर को अवॉर्ड मिला है, और आप शहर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सोमवार से होने वाले ऑन लाइन चालान फिलहाल रोक दिए गए हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऑन लाइन चालान करने का डेमो पास कर लिया है लेकिन लोगों के लिए यह एक्टिव नहीं हुआ है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों से मीटिंग की जिसमें तय हुआ कि पुलिस अभी लोगों को और मौका देगी। दरअसल पुलिस अब लोगों को ट्रैफिक नियम और न मानने पर ऑन लाइन चालान के लिए जागरूक करेगी। इसके लिए पुलिस ने शहर में साइन बोर्ड भी लगवा दिए है। एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा सरकार ने भारत में एक्टिव लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। यह गैंग सिर्फ भारत में ही नहीं, कनाडा में भी क्राइम कर रहा है। कनाडा के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर गैरी अनंदसंगरी ने कहा कि हिंसा और आतंक का कनाडा में कोई स्थान नहीं है, विशेष रूप से वे जो किसी विशेष समुदाय को डर के माहौल में रखने के उद्देश्य से किए जाते हैं। इसके चलते लॉरेंस गैंग को कनाडा के क्रिमिनल कोड के तहत आतंकवादी संगठन करार दिया जाता है।अब गैंग की कनाडा में मौजूद किसी भी संपत्ति, वाहन, धन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने एशिया कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने 9वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। रविवार को 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एशिया कप के फाइनल में भारत को 147 रन का टारगेट मिला है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट कर दिया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने चौथे ओवर में 3 विकेट निकाले। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। कुलदीप यादव ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सईम अयूब का विकेट लिया। सईम ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए। अक्षर पटेल ने मोहम्मद…

Read More