रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी
के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 11.30 बजे के करीब गोली मारकर हत्या की गई है। घटना नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके की है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो घर जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां रथ के सीने में लगीं। उन्हें तुरंत पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में रथ के ड्राइवर समेत 2 लोग जख्मी हुए हैं। उनका भी इलाज जारी है। आरोप है कि हत्या टीएमसी के समर्थकों ने की। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


