रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पश्चिम बंगाल में 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 6 से पांच एग्जिट पोल का एक तरफा अनुमान जताया है।
5 में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है। प्रजा पोल ने TMC को 85 से 110 और भाजपा को 178 से 200 सीटें मिलने की बात कही है। पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC को 118 से 138 और भाजपा को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं। पोल डायरी ने TMC को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की बात कही है।
Advertisement


