रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के दो प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके इलावा हरियाणा के सीएम और चंडीगढ़ के स्कूलों को भी ईमेल भेज कर थ्रेट किया गया है। जालन्धर के जिन स्कूलों को ईमेल मिली है वह एमजीएन पब्लिक स्कूल और एपीजे स्कूल हैं।
स्कूलों में धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दहशत मच गई। आनन फानन में स्कूल खाली करवा दिए गए। ईमेल में पंजाब के रेलवे ट्रैक भी ब्लास्ट से उड़ाने का जिक्र है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है लेकिन ईमेल के माध्यम से पंजाब के जिलों में पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है जो बाद में फेक साबित होती रही। हर बार पुलिस भी इस धमकी को नजरअंदाज नहीं करती और जांच व सर्च शुरू कर दी जाती है।
Advertisement


