रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर एक बार फिर से हमला हुआ है। मंगलवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा अस्पताल पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका किसी बम फेंकने जैसा था।गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए।

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बाद से स्थानीय डॉक्टरों और व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। अस्पताल में यह तीसरा हमला है। इससे पहले अस्पताल पर फायरिंग की गई थी। अस्पताल के डॉक्टर को फ़रौती के लिए कॉल आ रहे थे।
Advertisement


