रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने पूरे शहर को आग लगाने की धमकी भरी कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दो दिन पहले ही चंडीगढ़ में बीजेपी के हैडक्वार्टर बाहर ब्लास्ट किया गया था। अब ऐसी आशंकी के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ में स्पेशल नाकाबंदी शुरू कर दी है और वाहनों व संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।
इससे पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय की सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताई है। पार्टी की ओर से हरियाणा के DGP को लेटर लिखकर कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा मजबूत करने और प्रदेश अध्यक्ष को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की गई है।
Advertisement


