रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी पंजाब कांग्रेस के नए बॉस बन सकते हैं। कांग्रेस के टॉप सोर्सेज के मुताबिक राहुल गांधी ने इसकी सहमति दे दी है। चन्नी को कमान सौंपने से पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूदा प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग और सांसद सुखजिंदर रंधावा को दिल्ली बुलाकर समझा चुके हैं।
कांग्रेस पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला को वर्किंग प्रधान बना रही है, ताकि दलित प्रधान के साथ हिंदू वर्किंग प्रधान लगाकर जातीय गणित साधा जा सके। वहीं जट्टसिख इससे नाराज न हों, इसलिए कांग्रेस विधायक दल नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा अपने पद पर बने रहेंगे।
Advertisement


