रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कॉकरोच जनता पार्टी ने 16 और 17 अक्तूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस पर ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ निकालने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ को अनुमति नहीं देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के करीब 20 लाख व्यापारियों में चिंता है।
वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस के एक दुकानदार ने अपनी याचिका कहा- कनॉट प्लेस दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और प्रदर्शन के कारण वीकेंड में भी कारोबार को नुकसान हो सकता है। CTI ने 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से कारोबार को 2,000 करोड़ का नुकसान होने का दावा किया था।
उधर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने गुरुवार को दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें नेहा के बोलने से पहले कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दीपके ने कहा- सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराना भी अपराध बना दिया है। सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस शामिल हुए। प्रशांत भूषण ने कहा- सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी। लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई सिविल सोसायटी और युवाओं के नेतृत्व में लड़ी जाएगी।
इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश देने से इनकार कर दिया। CJP ने SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।


