Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ

Sponsor: Rozana MailOctober 18, 2026

कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
  • अमेरिका ने पंजाबी युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस को किडनैपिंग की झूठी कहानी में उलझाया, DNA रिपोर्ट ने पकड़ा पति
  • ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत, सोने से पहले नूडल्स खाए थे, बच्चों के साथ लिपटे मिले मां-बाप
  • पंजाब में चुनाव: 27 अक्टूबर को पंजाब आ रही चुनाव आयोग की टीमें, फरवरी में हो सकते है पंजाब में इलेक्शन
  • यूपी-एमपी समेत 14 राज्यों और UT में अपडेट होगी वोटर लिस्ट, SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का आदेश आया
  • बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे
  • 16-17 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च निकालेगी कॉक्रोच जनता पार्टी, व्यापारियों ने सरकार से मंजूरी न देने की लेटर लिखी, बोले- 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में 2 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका
  • कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा, बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»India»अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट को भारत का करारा झटका: दाऊद के करीबी सलीम डोला को तुर्की से भारत लाया गया, दाऊद के ड्रग सिंडिकेट को संभालता था डोला
India

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट को भारत का करारा झटका: दाऊद के करीबी सलीम डोला को तुर्की से भारत लाया गया, दाऊद के ड्रग सिंडिकेट को संभालता था डोला

Sponsored By: Rozana MailApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी व ड्रग्स सरगना सलीम डोला को तुर्की से भारत लाया गया है। इससे दाऊद के ड्रग सिंडिकेट को तगड़ी चोट पहुंची हैं। सलीम डोला लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था।

उस पर न सिर्फ मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं, बल्कि उसके खिलाफ अवैध नेटवर्क को फंडिंग करने के भी गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि सलीम डोला ही भारत में दाऊद के ड्रग्स का पूरा काम संभालता था। वह भारत में आने वाले मेफेड्रोन (एमडी) का प्रमुख उत्पादक माना जाता है। उसे मंगलवार सुबह भारत लाया गया। जहां दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उसे हिरासत में ले लिया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सलीम डोला भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के उस विश्वसनीय सर्कल का हिस्सा है, जो भारत में ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क संभालता है। सलीम डोला का नाम ड्रग्स केस में पहले भी आया था, जब मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सांताक्रुज में 100 किलोग्राम फेंटानिल ड्रग्स जब्त की थी। हालांकि, सांगली मामले में भी सलीम वांटेड था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल अक्टूबर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा कसा था। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई में 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। तब कुख्यात ड्रग्स तस्कर सलीम डोला के जरिए एमडी जैसे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर अहम जानकारी सामने आई थी।

सलीम डोला के अवैध कारोबार में उसका बेटा ताहिर और भांजा मुस्तफा भी मदद करते थे। इसी कारण उन्हें आरोपी बनाकर पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया। जून 2025 में सलीम डोला के बेटे ताहिर को अबू धाबी (यूएई) से भारत लाया गया। जांच में पता चला कि ताहिर सलीम डोला विदेश से इस गैरकानूनी ड्रग कारोबार को चला रहा था।

मुंबई पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 25 नवंबर 2024 को ताहिर के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया। सीबीआई ने इंटरपोल की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) के साथ मिलकर ताहिर डोला का यूएई में पता लगाया, जहां उसे पिछले साल 27 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। बाद में प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे भारत लाया गया।

दो साल पहले महाराष्ट्र के सांगली जिले में ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर ग्रामीण इलाके में चल रही इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि छापेमारी में 126.14 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 256 करोड़ रुपए थी।

कौन है सलीम डोला 

मुंबई के डोंगरी का रहने वाला सलीम डोला करीब एक दशक पहले भारत से फरार होने के बाद विदेश से ही अपना नेटवर्क चला रहा था। नारकोटिक्स एजेंसियों का कहना है कि वह कई राज्यों में फैले मादक पदार्थों के कारोबार को चला रहा था। उसके संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से भी हैं। डोला को पहली बार साल 1998 में मुंबई एयरपोर्ट पर 40 किलो मैंट्रैक्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि सलीम मिर्ची के बाद वह दाऊद की डी-कंपनी के ड्रग्स नेटवर्क को संभाल रहा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उस पर 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ

Sponsor: Rozana MailOctober 18, 2026

कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

अमेरिका ने पंजाबी युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस को किडनैपिंग की झूठी कहानी में उलझाया, DNA रिपोर्ट ने पकड़ा पति

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,351

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,183

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,639

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,464
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.