रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर सात में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी। हत्या के आरोपी फरार हो गया। दोपहर के समय जब बच्चे स्कूल से वापिस आए तो अपनी माँ और दादा का शव खून से लथपथ देख शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे एडीसीपी राकेश कुमार यादव और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया समेत लोकल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस की माने तो बच्चों को स्कूल जाने के बाद आरोपी हीरा लाल का अपनी पत्नी सविता के साथ झगड़ा हुआ था।हीरा लाल ने हिंसक रूप धार लिया लेकिन जब हीरा लाल के पिता अयोध्या प्रकाश ने भी विरोध किया तो आरोपी हीरा लाल ने अपनी पत्नी और पिता को हमला कर दिया व कुछ भारी भरकम सामान फेंक कर उन दोनों की हत्या कर दी। परिवार पिछले 28 साल से इलाके में रह रहा है जबकि हीरा लाल के चार बच्चे है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


