रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पुलिस के मुताबिक जालंधर के वेस्ट इलाके में स्थित तिलक नगर में एक महीने पहले सिमरनजीत सिंह (24) और सौरभ(23) का कुछ युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस दौरान दोनों को गोलियां मारी गई थी। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सौरभ ने अस्पताल में दम तोड़ा था। इस दौरान गुल्लू नाम का एक बदमाश भी घायल हुआ था।
पुलिस के मुताबकक वारदात के दिन गुल्लू ने अपने साथी के साथ रेकी कर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिस वक्त कत्ल हुआ, सिमरनजीत व सौरभ अस्पताल जा रहे थे। इन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। आज की घटना के बारे में पुलिस कमिशनर संतिदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि एक माह पहले डबल केस में गुल्लू फरार चल रहा था। सीक्रेट इनपुट के बाद आज, बुधवार को पुलिस द्वारा नाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर गुल्लू वहां आया, जिसे पुलिस कर्मियों ने रूकने का इशारा दिया। लेकिन गुल्लू नाका तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पकड़ने की काशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से गुल्लू घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी गुल्लू गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा हुआ है।


